{"_id":"68d298744d037ae6ea0c1610","slug":"a-group-of-48-wild-elephants-was-seen-crossing-the-road-villagers-were-alerted-in-raigarh-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: 48 जंगली हाथियों का दल सड़क पार करता दिखा, ग्रामीणों को किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: 48 जंगली हाथियों का दल सड़क पार करता दिखा, ग्रामीणों को किया गया अलर्ट
Tue, 23 Sep 2025 06:24 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:24 PM IST
सार
वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम लगातार इस दल पर नजर रखे हुए है और प्रभावित गांवों के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हाथियों के इस झुंड में 07 नर, 28 मादा और 13 शावक शामिल हैं।
विज्ञापन
48 जंगली हाथियों का दल सड़क पार करता दिखा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल रेंज में इन दिनों 48 जंगली हाथियों का विशाल दल विचरण कर रहा है। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे यह दल तरेकेला मेन रोड को पार करते हुए कोठीडोंगरी की ओर बढ़ा।
वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम लगातार इस दल पर नजर रखे हुए है और प्रभावित गांवों के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हाथियों के इस झुंड में 07 नर, 28 मादा और 13 शावक शामिल हैं।
हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की गई है।