{"_id":"686bece885c093fc470aefe3","slug":"a-farmer-died-due-to-lightning-in-janjgir-champa-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत देखने गए थे राजेंद्र साहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत देखने गए थे राजेंद्र साहू
Mon, 07 Jul 2025 10:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:10 PM IST
सार
जांजगीर-चांपा के जिले में खेत देखने गए किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। चांपा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से किसान मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम महुदा में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजेंद्र साहू के रूप में हुई है। यह घटना चांपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र साहू दोपहर करीब 12:30 बजे खेत देखने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए राजेंद्र ने छप्पर के नीचे शरण ली, लेकिन तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह अचेत होकर खेत में गिर पड़े। आसपास काम कर रहे अन्य किसानों ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन राजेंद्र को बिसाहू दास महंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।चांपा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन