{"_id":"6898727707bcd44ddf0b91f3","slug":"a-drunk-youth-drowned-in-a-pond-in-raipur-sdrf-took-out-the-body-after-3-hours-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में शराब के नशे में तालाब में डूबा युवक, SDRF ने 3 घंटे बाद निकाली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में शराब के नशे में तालाब में डूबा युवक, SDRF ने 3 घंटे बाद निकाली लाश
Sun, 10 Aug 2025 03:50 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:50 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्थित छठ तालाब में रविवार सुबह शराब के नशे में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरू धीवर (32) के रूप में हुई है, जो हवाई का काम करता था और तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्थित छठ तालाब में रविवार सुबह शराब के नशे में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरू धीवर (32) के रूप में हुई है, जो हवाई का काम करता था और तीन बच्चों का पिता था।
थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वीरू अपने एक दोस्त के साथ तालाब किनारे बैठकर शराब पी रहा था। नशे में वह अकेले नहाने के लिए तालाब में उतर गया। गहराई का अंदाजा न होने से वह डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
सूचना मिलने पर विधानसभा पुलिस मौके पर पहुंची, मगर शव नहीं मिला। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब तीन घंटे बाद शव बरामद किया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।