फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A class 9 student drowned in the Ghunghuta river while playing

सूरजपुर: खेलने के दौरान घुनघुट्टा नदी में डूबा 9वीं का छात्र, 12 किमी दूर मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 05 Oct 2025 08:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Oct 2025 08:15 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित ग्राम पंचायत कोरेया आमापारा में खेलने के दौरान घुनघुट्टा नदी में डूबे 9वीं कक्षा के छात्र शव दूसरे दिन 12 किलोमीटर दूर मिला।

विज्ञापन
A class 9 student drowned in the Ghunghuta river while playing
Surajpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित ग्राम पंचायत कोरेया आमापारा में खेलने के दौरान घुनघुट्टा नदी में डूबे 9वीं कक्षा के छात्र शव दूसरे दिन 12 किलोमीटर दूर मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दरअसल, छात्र 1 अक्टूबर की दोपहर खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने लगे। इसी बीच उसके कपड़े और चप्पल घुनघुट्टा नदी के किनारे मिले थे। 

विज्ञापन


इस संबंध में सूरजपुर जिले की जयनगर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत कोरेया आमापारा निवासी 9 वर्षीय कक्षा चौथी कक्षा का छात्र आकाश राजवाड़े पिता अमेले राजवाड़े बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे घर से खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों ने गांव के ही घुनघुट्टा नदी किनारे लापता छात्र का कपड़ा और चप्पल नदी किनारे पत्थर पर पड़ा देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर पुलिस और सूरजपुर की डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू शुरू किया था। सुबह से लेकर देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन गोताखोरों को मासूम बच्चे की तलाश में सफलता हासिल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 किमी दूर मिला छात्र का शव।
शुक्रवार को मासूम बच्चे का शव घटना स्थल से नदी के रास्ते करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सलका महादेवपारा में घुनघुट्टा नदी किनारे मिला। ग्रामीणों ने बताया कि चार-पांच दिनों से रुक रुक हो रही बारिश की वजह से नदी का बहाव इस समय बेहद तेज है और गहराई भी अधिक है। ऐसी स्थिति में संभवत: मासूम बच्चा आकाश राजवाड़े नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed