फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A big pit formed on the Lurgi Ramchandrapur Sanwal main road

बलरामपुर-रामानुजगंज: सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं मौन

Thu, 28 Aug 2025 10:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Aug 2025 10:06 AM IST
विज्ञापन
A big pit formed on the Lurgi Ramchandrapur Sanwal main road
लूरगी रामचंद्रपुर सनवाल मुख्य मार्ग पर गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

बलरामपुर-रामानुजगंज लूरगी रामचंद्रपुर सनवाल मुख्य मार्ग पर ग्राम चिनिया में सड़क के बीचों-बीच एक माह से जानलेवा गड्ढा हो गया है, जो हर एक पल दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। तत्काल यदि इस गड्ढे को भरवाने में लोक निर्माण विभाग रुचि नहीं लेता है तो बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है। सबसे अधिक इस गड्ढे से खतरा रात के समय है।

विज्ञापन


विदित हो कि लूरगी रामचंद्रपुर सनवाल मुख्य मार्ग का निर्माण करीब 10 वर्ष पहले कराया गया था। जिसके बाद कुछ वर्षों से सड़क की स्थिति जर्जर होने लगी तो विभाग के द्वारा जर्जर सड़क का मरम्मत कराया गया। वहीं सड़क की अभी भी कई स्थानों स्थिति खराब हो रही है। बीते एक माह से सड़क के बीचों-बीच गड्ढा हो गया है। इसके चपेट में आने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, हर एक पल दुर्घटना की संभावना बनी रह रहती है। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग को गड्ढे को तत्काल भरवाए जाने की आवश्यकता है। विभाग की एक दिन की देरी घातक सिद्ध हो सकती है। ग्राम चिनिया की सरपंच कलावती सिंह ने कहा कि एक माह से गड्ढा हो गया है। लोक निर्माण विभाग को सूचना दी गई। लेकिन उसके बाद भी गड्डा नहीं भरा जा सका है। उन्होंने कहा कि गड्ढे से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनवाल रामचंद्रपुर क्षेत्र के लोगो के लिए यही मुख्य मार्ग है जिससे वह रामानुजगंज आते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मनोज दुबे ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल गड्ढे को भरवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मांग से बड़ी संख्या में लोग आना-जाना करते हैं उनके लिए यह गड्ढा खतरनाक साबित कभी भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed