फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A 53-year-old man Misdeed a 13-year-old innocent child

Kondagaon: 53 वर्षीय शख्स ने 13 साल की मासूम बच्ची से की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 10:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 Jun 2025 10:45 AM IST
सार

आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन हैवानियत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल सेन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A 53-year-old man Misdeed a 13-year-old innocent child
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 53 वर्षीय एक शख्स ने 13 साल की मासूम बच्ची का शारीरिक शोषण किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन हैवानियत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल सेन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उधर, इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोंडागांव जिले में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed