फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A 25 feet deep pit suddenly appeared in a field in Balod

Balod: खेत में अचानक हुआ 25 फीट गहरा गड्ढा, बारिश के साथ बढ़ रही गहराई-चौड़ाई; ग्रामीणों में भय

Thu, 24 Jul 2025 07:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Jul 2025 07:05 PM IST
सार

बालोद जिले के डोंडी लोहारा ब्लॉक के कसहीकला गांव में किसान हिंगलाज देवांगन के खेत में 25 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बनने से हड़कंप मच गया। गड्ढा लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। 

विज्ञापन
A 25 feet deep pit suddenly appeared in a field in Balod
खेत में अचानक हुआ 25 फीट गहरा गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोंडी लोहारा ब्लॉक के कसहीकला गांव में एक रहस्यमय घटना ने सभी को हैरान कर दिया। किसान हिंगलाज देवांगन के खेत में अचानक 25 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। बारिश के साथ गड्ढे की चौड़ाई और गहराई लगातार बढ़ रही है और मिट्टी के बड़े टुकड़े जमीन में धंस रहे हैं। सुरक्षा के लिए सरपंच और उप-सरपंच ने क्षेत्र को तार और लाल रिबन से घेरकर प्रतिबंधित घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


गड्ढे के कारण का पता नहीं लगा 
सरपंच ममता साहू को सुबह आठ बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया। थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन गड्ढे के कारण का पता नहीं लगा सके। ग्रामीणों और प्रशासन की सहमति से क्षेत्र को सील कर दिया गया। सरपंच ने शासन-प्रशासन से इसकी गंभीरता से जांच कर कारण पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में भय
गड्ढे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन पंचायत ने सुरक्षा कारणों से किसी को भी इसके करीब जाने से मना किया है। गड्ढे के पास एक सड़क और कुछ घर हैं, जिससे आसपास के निवासियों में डर का माहौल है। कुछ ग्रामीणों का अनुमान है कि यह पुराना कुआं हो सकता है, लेकिन खेत मालिक हिंगलाज देवांगन ने स्पष्ट किया कि इस स्थान पर न तो कभी कुआं था और न ही बोरिंग हुई थी। गड्ढे के कारण का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम के आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed