फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   8th class student by three friends FIR was not registered for two days

छत्तीसगढ़ : 8वीं की छात्रा से तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म, दो दिन तक नहीं लिखी गई एफआईआर, पढ़ें

Thu, 07 Aug 2025 04:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 07 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर में 8वीं की छात्रा से तीन दोस्तों अलग-अलग गांव पहुँच कर बीते दो वर्षों से दुष्कर्म जैसी घटना को बिना किसी डर अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन
8th class student by three friends FIR was not registered for two days
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर में 8वीं की छात्रा से तीन दोस्तों अलग-अलग गांव पहुँच कर बीते दो वर्षों से दुष्कर्म जैसी घटना को बिना किसी डर अंजाम दे रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ जब स्कूल में छात्रों को गुड टच बैड टच की जानकारी दी जा रही थी। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर इलाके एक 8वी कक्षा की छात्रा के साथ बीते दो वर्षों से 3 युवकों के द्वारा गांव की सिमरन नामक युवती के संपर्क में आकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसका खुलासा छात्रा ने तब किया जब स्कूल में शिक्षकों के द्वारा गुड़ टच व बैड टच के संदर्भ में छात्रों को जानकारी दी जा रही थी। वही घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने उक्त जानकारी बल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल को दी। 

विज्ञापन


जिसके बाद छात्रा की सीडब्ल्यूसी में 31 जुलाई को काउंसलिंग की गई। इस दौरान छात्रा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उक्त छात्रा जब 6वीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब वह नानी के घर देवढ़ी गई हुई थी। उस दौरान उसकी जान पहचान देवढ़ी के युवकों के साथ हुई थी। उसके बाद छात्रा वापस अपने गांव आ गई थी। बाद में एक युवक उसके गांव पहुंच गया। युवक ने गांव की ही शादीशुदा महिला सिमरन से संपर्क कर छात्रा को बुलाया और उसके साथ जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वही जब छात्रा रोने लगी तो उसे किसी प्रकार समझा-बुझाकर सिमरन के पास छोड़ दिया। उसके बाद उक्त युवक के दूसरे साथी भी गांव पहुँच गया और वी भी सिमरन के माध्यम से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच उनका तीसरा साथी भी एक माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म करने लगा जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसका कपड़ा तक फाड़ दिया।
विज्ञापन


 दो दिन तक नहीं लिखी गई एफआईआर
सीडब्ल्यूसी सूरजपुर ने 31 जुलाई को छात्रा का बयान दर्ज किया। सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर से संपर्क किया गया। एसपी ने चांदनी थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। छात्रा को चांदनी थाने भेजा गया। दो दिन तक छात्रा अपने परिजनों के साथ चांदनी थाने गई, लेकिन थानेदार ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इस दौरान थानेदार ने छात्रा और परिजनों से उल्टा सवाल किया कि वे सीडब्ल्यूसी व एसपी के पास क्यों गए थे। इसकी जानकारी सीडब्ल्यूसी के जिला अधिकारी मनोज जायसवाल को मिली, तो उन्होंने छात्रा को सूरजपुर बुलाया, फिर से एसपी से संपर्क किया। एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर सूरजपुर थाने में 4 अगस्त को शून्य में अपराध दर्ज किया गया। 5 अगस्त को मामला सूरजपुर थाने से चांदनी बिहारपुर भेजा गया। चांदनी बिहारपुर पुलिस ने धारा 351 (2), 64 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने गिरफ्तारी के लिए बनाई टीम
इस मामले में सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया है। छात्रा की परिचित महिला सिमरन की भी मामले में भूमिका संदिग्ध है। उसके खिलाफ भी मामले में जांच की जाएगी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के नाम की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed