फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   85 thousand beneficiaries of Chhattisgarh will be benefited with Shramik Sammelan

श्रमिक सम्मेलन: छत्तीसगढ़ के 85 हजार हितग्राहियों को 46 करोड़ से अधिक की राशि से किया जाएगा लाभान्वित

Sat, 16 Nov 2024 10:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 16 Nov 2024 10:54 AM IST
सार

श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रूपए डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन
85 thousand beneficiaries of Chhattisgarh will be benefited with Shramik Sammelan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग कि आओर से 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर  कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रूपए डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20,33,000 की राशि, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को 01 करोड़ की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कुल 85026 हितग्राहियों को 46,60,53,993 रूपए की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कोरबा जिले सहित अन्य जिलों के हितग्राही भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन में निर्माण श्रमिको के बच्चे के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, लाभार्थी श्रमिक देय लाभांवित संख्या, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना आदि से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed