फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   10 criminals together misdemeanor two girls in Raipur

CG: 10 दरिंदों की हैवानियत, मंगेतर के सामने ही दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म,रक्षाबंधन मनाकर लौट रही थीं

Fri, 01 Sep 2023 02:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 01 Sep 2023 02:50 PM IST
सार

देश में एक तरफ बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांध रही हैं, तो वहीं राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन त्यौहार के दिन 10 दरिंदों ने मंगेतर के सामने ही दो युवतियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
10 criminals together misdemeanor two girls in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 10 बदमाशों ने मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। देश में एक तरफ बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांध रही हैं, तो वहीं राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन त्यौहार के दिन 10 दरिंदों ने मंगेतर के सामने ही दो युवतियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीपरहट्टा और गोढ़ी के बीच सड़क पर बदमाश नशा कर रहे थे। इस दौरान आ रहे युवतियों का रास्ता रोका। पहले पैसे और मोबाइल लूटे। इसके बाद उनका नियत बिगड़ा। 

विज्ञापन

10 criminals together misdemeanor two girls in Raipur
सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटी बहन को देखकर मुख्य आरोपी का नियत बिगड़ गया। बड़ी बहन के मंगेतर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे जमकर पीटा। यह घटना बीते दिनों गुरुवार की रात लगभग 9-10 बजे की है। घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने तीनों को डरा धमकाकर सुनसान जगह पर ले गए। मंगेतर को बंदी बनाकर उसके ही सामने दोनों युवतियों के साथ एक-एक कर दुष्कर्म किया गया। इसके साथ ही बदमाश उनके साथ मारपीट भी की। 

वारदात जान पुलिस स्टेशन में मचा हड़कंप
इसके बाद 2 मोबाइल और 1 हजार रुपय लूटकर आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद दोनों पीड़िता डरी सहमी देर रात अपने घर पहुंची। इस घटना की जानकारी घरवालों को देने पर परिजनों ने मंदिर हसौद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। युवतियां जब पुलिस को वारदात को बताई, तो पुलिस स्टेशन में बवाल मच गया। इसके बाद रात को ही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और आला अधिकारी थाना में मौजूद हो गए। 

ऐसे पकड़े गए आरोपी
रिपोर्ट लिखवाते समय युवती के मंगेतर ने बदमाशों के गाड़ी नंबर बताया, जिससे पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर रात को ही खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। इनमें से आरोपी पिपरहट्टा, बोरा, उमरिया और टेकारी के रहवे वाले हैं। घटना को अंजाम देकर लव तिवारी, पूनम ठाकुर, केवल वर्मा ट्रेन से भागने वाले ही थे, इस दौरान पुलिस मौके पर तीनों आरोपियों को धरदबोचा। आरोप है कि इन 10 आरोपियों में एक बीजेपी नेता का बेटा भी शामिल है। वारदात को अंजाम देने वाले पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू, युगल किशोर आरोपी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed