{"_id":"6786d252526dac358d01c590","slug":"78-41-lakh-rupees-looted-after-guard-was-shot-in-chhattisgarh-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा में गार्ड से 78.41 लाख की लूट के 10 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा में गार्ड से 78.41 लाख की लूट के 10 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं, तलाश जारी
Wed, 15 Jan 2025 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2025 03:18 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि यह वारदात शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खोखरा गांव में शराब की दुकान के बाहर हुई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बाइक सवार दो बदमाश गार्ड को गोली मारकर 78.41 रुपये लूटकर फरार हो गए। यह रकम शराब की दुकानों से कलेक्शन कर वैन में रखी गई थी। लूट के 10 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं, तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह वारदात शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खोखरा गांव में शराब की दुकान के बाहर हुई। वैन में तीन लोग सवार थे, जो शराब की दुकानों से धन संग्रह कर खोखरा गांव की दुकान पर पहुंचे थे। कर्मचारी और ड्राइवर दोनों दुकान के अंदर चले गए और गार्ड वाहन के पास खड़ा था।
विज्ञापन
अचानक बाइक से दो जवान पहुंचे और गार्ड के पैर में गोली मार दी और वाहन में रखे रुपये से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन