फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   768 new case of corona virus in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 768 नए मामले सामने आए

Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Amit Mandal Updated Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
768 new case of corona virus in chhattisgarh
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 768 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19,459 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 266 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। वहीं संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के 768 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 253, दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 67, सुकमा से 53, कांकेर से 49, जांजगीर-चांपा से 37, रायगढ़ से 33, बस्तर से 26 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,68,099 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 19,459 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 12,005 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं 7,274 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 180 लोगों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 6,860 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 98 लोगों की मौत हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed