फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   75 years after independence electric poles are being installed in this Nagar Panchayat of Chhattisgarh in Balr

Balrampur Ramanujganj: आजादी के 75 वर्ष बाद छत्तीसगढ़ की इस नगर पंचायत में लग रहे विद्युत पोल

Tue, 15 Oct 2024 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Oct 2024 05:08 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज में आजादी के 75 वर्ष के बाद नगर में पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन
75 years after independence electric poles are being installed in this Nagar Panchayat of Chhattisgarh in Balr
नगर पंचायत में लग रहे विद्युत पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में आजादी के 75 वर्ष के बाद नगर में पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक के वार्डों में 1000 से अधिक नए विद्युत खंभे लगाए जा रहे है। दीपावली के पूर्व विद्युत खंभे लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 तक कई ऐसे जगह है जहां दशकों से विद्युत पोल लगाने की मांग की जा रही थी। परंतु अब तक विद्युत पोल नहीं लग पाया था लकड़ी और बांस के सहारे घरों तक विद्युत आपूर्ति के लिए तार लगे हुए थे। साथ ही कई वार्डों में विद्युत तार करीब 5 दशक पुराना था जिस कारण तार भी जर्जर स्थिति में होते जा रहा था यहां तक की तार भी लूज होकर झूलने लगा था जिससे आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। वार्डवासियों के द्वारा हमेशा विद्युत पोल लगवाने एवं तार को बदलवाए जाने की मांग की जाती रही थी। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर 1000 से अधिक नए विद्युत पोल एवं नए केबल वाले तार लगाए जा रहे है। जिससे नगरवासियों को लूज तार एवं पोल की समस्या से निजात मिल पाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष ने माना आभार  नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि जब 2015 में में पहली बार अध्यक्ष बना था। तब से ही मैं प्रयास कर रहा था कि नगर में जितने भी जर्जर विद्युत पोल और तार हैं उन्हें बदलवाया जाए साथ ही जहां-जहां नए विद्युत पोल की आवश्यकता हैं वहा नए विद्युत पोल लग जाए आज मुझे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम के सहयोग से नगर में 1000 से अधिक नए विद्युत पोल लग रहे हैं जिससे अब नगर में विद्युत पोल एवं जर्जर तार की समस्या नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed