फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   7 new Khelo India centres in Chhattisgarh: Central government approved, now players will get training in 31 di

छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स: केंद्र सरकार ने दी मंजूरी,अब 31 जिलों में खिलाड़ियों को मिलेगी ट्रेनिंग

Fri, 05 Jan 2024 07:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 05 Jan 2024 07:23 PM IST
सार

7 new Khelo India centres in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ राज्य में अब 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था  सुनिश्चित हुई। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
7 new Khelo India centres in Chhattisgarh: Central government approved, now players will get training in 31 di
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

7 new Khelo India centres in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ राज्य में अब 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था  सुनिश्चित हुई। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी है। इस पर राज्य के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के लिए 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी। इस पर खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया। खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने कहा कि खेल संचालनालय के प्रस्ताव पर पूर्व में 24 जिलों में विभिन्न खेल विधाओं के 24 खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में अब  जिला कोंडागांव में तीरंदाजी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फुटबॉल, गौरेला पेंड्रा मरवाही में कबड्डी, सक्ती में फुटबॉल, कबीरधाम में कबड्डी, कोरिया में बैडमिंटन और मनेंद्रगढ़ भरतपुर-चिरमिरी जिले में कबड्डी खेल की खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की अधिक सुविधा मिलेगी, राज्य के खिलाड़ियों के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed