फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   5 Naxalites surrender and announcement to celebrate martyrdom week in Sukma

यहां सरेंडर वहां एलान: सुकमा में इनामी नक्सली सहित पांच ने किया आत्मसमर्पण, शहीदी सप्ताह मनाने की घोषणा

Thu, 11 Jul 2024 10:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Jul 2024 10:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो महिला समेत पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।  इनमें एक पांच लाख का इनामी भी शामिल था। वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 28 से तीन अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का एलान किया है।

विज्ञापन
5 Naxalites surrender and announcement to celebrate martyrdom week in Sukma
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां नक्सलियों पर बढ़ते दबाव और सरकार की नीति से प्रभावित होकर पांच नक्सली सुकमा के नल ऑपरेशन कार्यालय पहुंचे। सुकमा पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में पांच लाख का इनामी नक्सली भी शामिल है। वहीं दो महिला नक्सली भी शामिल है।

विज्ञापन


सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘नियद नेल्ला नार ’ योजना से प्रभावित थे। पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार और बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नक्सली संगठन में सक्रिय दो महिला नक्सली सहित कुल पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें सागर उर्फ दूधी कोसा, जिसके ऊपर पांच लाख का इनाम था। वहीं मुचाकी कोसा, महिला कोरसा हुंगी, महिला मड़कम लक्खे, मड़कम देवा ने  पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में अरविंद पी आनंद के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख के इनामी नक्सली ने भी किया आत्मसमर्पण
गौरतलब है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में पांच लाख के इनामी नक्सली सागर उर्फ दूधी कोसा पिता देवा निवासी दंतेशपुरम (गालीकोण्डा (ओड़िशा) एरिया कमेटी कमाण्डर/एसीएम नेवी आत्मसमर्पण किया है। जिसकी जानकारी साझा करते हुए पुलिस ने बताया कि सागर वर्ष 2007 से अब-तक गालीकोण्डा (ओड़िशा ) एरिया कमेटी कमाण्डर/एसीएम के पद पर सक्रिय रहकर कई घटनाओं में शामिल रह चुका है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।


नक्सलियों का शहीदी सप्ताह मनाने का एलान

सुकमा में नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का आह्वान किया है । वहीं प्रेस विज्ञप्ति में अब तक माओवादी संगठन को हुए नुकसान का जिक्र कर अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए साथियों की जानकारी भी साझा की है। वहीं नक्सली हमले में बड़ी संख्या में जवानों को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा एजेंसीयों और सरकार द्वारा इसकी जानकारी छुपाने का दावा नक्सली संगठन ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed