फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   45.78 lakh metric tonnes of paddy has been purchased so far in Chhattisgarh

CG: अब तक 45.78 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग जारी, शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

Fri, 13 Dec 2024 12:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 13 Dec 2024 12:31 PM IST
सार

अब तक 45.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 9.79 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत दस हजार एक करोड़ 13 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

विज्ञापन
45.78 lakh metric tonnes of paddy has been purchased so far in Chhattisgarh
धान खरीदी केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी जारी है। धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों का मॉनिटरिंग भी जारी है। राज्य में धान 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक 45.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 9.79 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत दस हजार एक करोड़ 13 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगी। 
विज्ञापन


धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स ने धान का उठाव भी शुरू कर दिया है। धान उठाव के लिए 2.51 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया था, जिसके खिलाफ 51 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। इस साल 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 दिसंबर को 67479 किसानों से   2.66 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 92 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 93160 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत और निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है, जिसका नंबर 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed