फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   4 people died in collision between truck and car on NH-30 in Kondagaon

छत्तीसगढ़ में कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

Sat, 16 Mar 2019 09:51 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंदागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंदागांव Published by: रचना शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
4 people died in collision between truck and car on NH-30 in Kondagaon
ट्रक और कार की भिड़ंत में चार लोगों की मौत - फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के कोंदागांव में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। कोंदागांव के जिलाधिकारी एन टेकम ने कहा, 'मृतकों के परिवारवालों को 25,000 रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा और दुर्घटना में घायल हुए लोगों का मुफ्त में इलाज करवाया जाएगा।' 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। ट्रक और बोलेरो के बीच हुई यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे के समय आपस में चिपक गए थे। घटना के बाद लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। वहीं अस्पताल ले जाते समय दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बोलेरो में 9 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के साढ़े आठ बजे दुधगांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक बोलेरो को 8 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन करके घटना की सूचना दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed