फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   35 kg cyst in body

पेट में 35 किलो गोला और दो बाल्टी पानी!

Thu, 13 Feb 2014 01:47 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
35 kg cyst in body

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक महिला का पेट इतना भारी-भरकम हो गया कि जब उसका ऑपरेशन किया गया तो उसके पेट से 35 किलो का गोला और दो बाल्टी पानी निकला।

विज्ञापन


इस ऑपरेशन के बाद महिला की जान बच गई है। ऑपरेशन से पहले महिला की स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा था कि उसका बचना मुश्किल है।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में अब तक का यह सबसे बड़ा मामला है,जिसमें किसी महिला के पेट से इतने वजन का गोला (ओबेरियन सिस्ट) निकला है।

पेट फूल जाने की शिकायत

35 kg cyst in body

जानकारी के मुतबिक बलरामपुर जिले के सनावल निवासी बिफल खैरवार की पत्नी शिवबसिया को गंभीर स्थिति में पेट फूल जाने के कारण जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया था।

इलाज शुरू किया तो पता चला उसके पेट में बहुत बड़ा गोला बन चुका है जो उसके जान के लिए खतरा है। जल्द यदि गोले को आपरेट कर निकाला नहीं गया तो महिला की जान भी जा सकती है।

पूरी जांच के बाद महिला का ऑपरेशन किया और न सिर्फ उसकी जान बचाई बल्कि उसके पेट में जानलेवा बन चुके 35 किलो के गोले को बाहर निकाला है। गोले के साथ करीब दो बाल्टी पानी भी पेट से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हालत खतरे से बाहर

35 kg cyst in body

ऑपरेशन के बाद महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। जिला अस्पतालों के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान अहम भूमिका निभाई है।

इस बड़े ऑपरेशन के बाद महिला की जान बच गई है। इस सफल ऑपरेशन की चर्चा आज जिला अस्पताल सहित शहर में भी चलती रही।

जिला अस्पताल में अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed