फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   340 sacks of illegal paddy being transported from Odisha seized

CG: ओडिशा से परिवहन किये जा रहे 340 बोरी अवैध धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Fri, 08 Dec 2023 05:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Dec 2023 05:33 PM IST
सार

अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसके फलस्वरूप जांच दलों द्वारा विगत रात्रि उड़ीसा राज्य की सीमा में तीन मालवाहक वाहनों से करीब 340 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।

विज्ञापन
340 sacks of illegal paddy being transported from Odisha seized
अवैध धान परिवहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित धान खरीदी की निरंतर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसके फलस्वरूप जांच दलों द्वारा विगत रात्रि उड़ीसा राज्य की सीमा में तीन मालवाहक वाहनों से करीब 340 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। उक्त जब्त धान सहित वाहनों को नगरनार पुलिस थाने में सुपुर्द कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जांच दल के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार लखीराम पांडेय ने बताया कि कलेक्टर विजय दयाराम के. निर्देशासनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर नंद चैबे के मार्गदर्शन में गठित जांच दल द्वारा सात दिसंबर की रात में ओडिशा राज्य के सीमा पर निगरानी रखकर सघन जांच करने के दौरान चोकावाड़ा माचकोट रोड रेलवे क्रॉसिंग में अशोक लिलेंड मालवाहक वाहन क्रमांक सीजी-केआर 1751 से 40 बोरी अवैध धान बस्तर जिले में परिवहन करते हुए पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह धनपूंजी जांच नाके में दो टाटा 709 मालवाहक वाहन क्रमांक ओडी 10-0158 तथा ओडी 10 पी-6937 से डेढ़-डेढ़ सौ बोरी कुल 300 बोरी अवैध धान का बस्तर जिले में परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त जब्त सभी धान और वाहनों को नगरनार पुलिस थाने के सुपुर्द कर एफआईआर दर्ज कराया गया है। मंडी सचिव द्वारा मंडी अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


इस कार्रवाई के लिए कलेक्टर विजय ने जांच दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सघन जांच किये जाने की दिशा में उत्साहवर्धन किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed