फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   32 decimals were registered instead of 5 In Balrampur Ramanujganj

CG News: फर्जी सेटलमेंट लगाकर 5 की जगह 32 डिसमिल की कर दी रजिस्ट्री, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

Thu, 01 May 2025 07:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 May 2025 07:17 PM IST
सार

बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत अलखडीहा में शासकीय पट्टे की जमीन का फर्जी सेटलमेंट लगाकर 5 डिसमिल की जगह धोखाधड़ी कर 32 डेसिमल रजिस्ट्री करा ली गई। जिसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पट्टा जमीन मालिक के द्वारा की गई।
 

विज्ञापन
32 decimals were registered instead of 5 In Balrampur Ramanujganj
पुलिस अधीक्षक से शिकायत  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय में जमीन के फर्जीवाड़ा का खेल रुक नहीं रहा है। फर्जी सेटलमेंट लगाकर पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री कई बार कर दिए जाने का आरोप लगा है। यहां तक की शिकायत भी हुई। वहीं ठोस कार्रवाई नहीं होने से फिर एक बार बड़ा मामला सामने आया है। बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत अलखडीहा में शासकीय पट्टे की जमीन का फर्जी सेटलमेंट लगाकर 5 डिसमिल की जगह धोखाधड़ी कर 32 डेसिमल रजिस्ट्री करा ली गई। जिसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पट्टा जमीन मालिक के द्वारा की गई।

विज्ञापन


ग्राम अलग अलखडीहा वृद्ध बोलो आत्माज रूपचंद ने आरोप लगाया कि मेरे पट्टे की भूमि गांव में स्थित है। भूमिका खसरा नंबर 132 रकबा 0.300 हेक्टेयर भूमि स्थित है। तारा देवी पति काशीनाथ तिवारी सुनील सिंह आत्मज विश्राम सिंह केशर यादव आत्मज रामसेवक यादव के द्वारा जब अस्पताल आ रहा था। मुझे रास्ते से उप पंजीयन ले गए। जहां पर 5 डिसमिल जमीन की जगह 32 डिसमिल जमीन 21 अप्रैल को रजिस्ट्री करा ली। बोलो ने बताया कि जमीन दलाल दीपक शर्मा आत्मक सेवक शर्मा अरविंद विंडो आत्मज कालिदास पूरे फर्जीवाड़े में सहयोगी है। बोलो सिंह के साथ फर्जीवाड़ा होने के बाद में बलरामपुर थाने में लिखित में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई। परंतु कार्रवाई नहीं होने के बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में हल्का पटवारी करुणा नाग ने कहा कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसकी शिकायत मैंने लिखित रूप से एसडीएम से की है। फर्जी सेटलमेंट लगाकर पहले भी रजिस्ट्री की जा चुकी है। जिला मुख्यालय में पहले भी इस प्रकार का फर्जीवाड़ा हो चुका है। फर्जी सेटलमेंट लगाकर पेट की जमीन की रजिस्ट्री हुई है। परंतु अब तक ठोस कार्यवाही नहीं होने कारण इस प्रकार का फर्जीवाड़ा थम नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर के जनजाति समाज के वृद्ध के साथ जमीन में हुए फर्जी फर्जीवाड़ा के बाद न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली गई थी। राजपुर क्षेत्र में कोरवा जनजाति के वृद्ध के साथ जमीन के हुए फर्जीवाड़े के बाद न्याय के लिए दर-दर भटकने के बाद आत्महत्या  की थी। मामले के उजागर होने के बाद कई लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की भी दर्ज हुई।


नहीं बक्शे जायेंगे दोषी: एसपी
पुलिस कप्तान वैभव बैंकर ने कहा कि शिकायती पत्र की जांच कराने के बाद विरोधी प्रतिवादियों के विरुद्ध कानून संवत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed