फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   31 youths from Naxal-affected Bijapur met Home Minister Amit Shah in raipur CG

नक्सल प्रभावित बीजापुर के 31 युवाओं ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात: पहली बार रायपुर आने पर जताई खुशी

Sun, 25 Aug 2024 05:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 05:46 PM IST
सार

Amit Shah in CG: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नक्सलवाद से प्रभावित बीजापुर जिले के पालनार कैम्प के आस-पास के पांच गांव के 31 युवाओं और बच्चों ने रविवार को नवा रायपुर में मुलाकात की। इनमें से कई युवा पहली बार राजधानी रायपुर पहुंचे।

विज्ञापन
31 youths from Naxal-affected Bijapur met Home Minister Amit Shah in raipur CG
नक्सल प्रभावित बीजापुर के 31 युवाओं ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Amit Shah in CG: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नक्सलवाद से प्रभावित बीजापुर जिले के पालनार कैम्प के आस-पास के पांच गांव के 31 युवाओं और बच्चों ने रविवार को नवा रायपुर में मुलाकात की। इनमें से कई युवा पहली बार राजधानी रायपुर पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री ने इन बच्चों से हाल-चाल पूछा और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन




इन युवाओं ने राजधानी रायपुर के भ्रमण के दौरान पुरख़ौती मुक्तागन, महानदी भवन मंत्रालय, मीवान स्टील प्लांट, मैग्नेटो मॉल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पुरखौती मुक्तांगन, रेलवे स्टेशन और मैग्नेटो माल का भ्रमण किये। 23 अगस्त की रात से यह युवा रायपुर पहुंचे। बच्चों की ये टोली कल गंगरेल बांध घूमते हुए वापस बीजापुर लौट जाएंगे।
विज्ञापन


पालनार सुरक्षा कैम्प के आस-पास के इन बच्चों के गांवों में नियद नेल्लानार योजना के तहत सड़क, बिजली पानी राशन, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी सहित सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सुरक्षा कैम्प के पांच किलोमीटर की परीधि के गांवों में नियद नेल्लानार योजना संचालित की जा रही है। बीजापुर जिले के सुरक्षा कैम्पों के पास के 33 गांवों में नियद नेल्लानार योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रदेश के मुखिया सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि बीजापुर जिला प्रशासन की पहल पर पालनार कैम्प के पास के इन गांवों के बच्चों को राजधानी रायपुर में औद्योगिक विकास सहित रोजगार के क्षेत्र में नए नए अवसर एवं विकास की सभी गतिविधियों से परिचित कराया गया है। इससे इन युवाओं में नए उत्साह का संचार दिख रहा है। ये युवा अब रोजगार मूलक गतिविधियों से जुड़कर अपना नया और सुंदर भविष्य बनाना चाहते हैं।

आज नया रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से बीजापुर के पालनार कैम्प के 5 गांवों से आए 31 युवाओं ने मुलाकात की। गृह मंत्री जी ने युवाओं से उनका हाल-चाल पूछा और सबको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। शाह से मिलकर युवा बहुत ही उत्साहित थे। इन युवाओं के गांवों में नियद नेल्लानार योजना के तहत सड़क, बिजली, पानी, राशन, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी सहित सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाया जा रहा है।


 
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री द्वय श्री नित्यानंद राय जी, श्री मुरलीधर मोहोल जी, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी, मंत्रीगण, प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed