{"_id":"682d9b43e915de99a10ebcd8","slug":"30-to-40-people-attacked-solvent-plant-beat-up-operator-and-staff-after-taking-them-hostage-caused-losses-wort-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surajpur: साल्वेंट प्लांट में 30 से 40 लोगों का धावा, संचालक और स्टाफ को बंधक बनाकर पीटा, लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surajpur: साल्वेंट प्लांट में 30 से 40 लोगों का धावा, संचालक और स्टाफ को बंधक बनाकर पीटा, लाखों का हुआ नुकसान
Wed, 21 May 2025 02:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 21 May 2025 02:55 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में साल्वेंट प्लांट में बीते मंगलवार देर शाम 7.30 बजे के समीप आचानक 30 से 40 की संख्या में पत्थर और हथियार से लैस लोगों ने प्लांट पर धावा बोलकर उपद्रव मचाने लगे।
विज्ञापन
साल्वेंट प्लांट में लोगों ने बोला धावा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में साल्वेंट प्लांट में बीते मंगलवार देर शाम 7.30 बजे के समीप आचानक 30 से 40 की संख्या में पत्थर और हथियार से लैस लोगों ने प्लांट पर धावा बोलकर उपद्रव मचाने लगे। जिसमे प्लांट में मौजूद प्लांट के संचालक आशीष मित्तल, अमन मित्तल व अन्य स्टाफ को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान अमन के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। वही प्लांट में भी काफी तोड़फोड़ की गई है। जिससे तकरीबन 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं संचालकों ने 27 लाख की डकैती का आरोप लगाया है। जिसमे अमन की गोल्ड चेन व रिंग की लूट का भी आरोप उपद्रवियों पर लगाया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर कोतवाली थाना इलाके के नेवरा ग्राम स्थित साल्वेंट फैक्ट्री का है। बताया जा रहा है कि प्लांट संचालक का आसपास के गांव वालों से रुपयों की लेन-देन से जुड़ा हुआ मामला है। प्लांट संचालक के द्वारा लगातार गांव वालो को पैसे देने के लिए समय दिया जा रहा था। जिससे गुस्से गांव के लोगों ने प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ की। वह इसी बीच घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची इसीबीच मौका देख घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही लोग भाग निकले। घायल अमन मित्तल और एक स्टाफ को तत्काल अस्पताल भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गार्ड को मार प्लांट के अंदर घुसे उपद्रवी
प्लांट संचालक अमन मित्तल के भाई नीलेश मित्तल के बताया कि मंगलवार देर शाम 7:30 बजे हथियार से लैस लोग गार्ड के ऊपर हमला कर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। मेरे भाई अमन मित्तल पर हमला किया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
घटना के बाद संचालक अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक विवाद करने वाले लोगों की भी शिनाख्त की जा रही है। इधर घटना के बाद अमन मित्तल को उनके बड़े भाई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। अमन मित्तल की हालत अब स्थिर है।
मामला लेन-देन से जुड़ा हुआ है
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक लेन-देन के विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मामले में जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कही है।