फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   30 Maoists killed There was an encounter between security forces and Naxalites yesterday

30 माओवादी ढेर : कल हुई थी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सभी शव और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Fri, 21 Mar 2025 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर, कांकेर, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर, कांकेर, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Mar 2025 02:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कल हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में 30 माओवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। मुठभेड़ के बाद हथियार, गोला-बारूद और मारे गए 30 नक्सलियों के शवों की तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
30 Maoists killed There was an encounter between security forces and Naxalites yesterday
बड़ी मात्रा में हथियार बरामद - फोटो : एएनआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कल हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में 30 माओवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। मुठभेड़ के बाद हथियार, गोला-बारूद और मारे गए 30 नक्सलियों के शवों की तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन


दरअसल गुरुवार को जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की। बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की अलग-अलग मुठभेड़ हुई। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए और बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, कांकेर में चार नक्सली ढेर हुए हैं। सभी 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। आटोमैटिक हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह डबल इंजन वाली सरकार का फायदा- सीएम साय
नक्सली मुठभेड़ में 30 माओवादियों के मारे जाने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हम अपने सुरक्षाबलों के प्रयासों की सराहना करते हैं। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करना केंद्रीय गृहमंत्री का भी संकल्प है। हमें पूरा विश्वास है कि उनका संकल्प पूरा होगा। यह डबल इंजन वाली सरकार का फायदा है। सीएम साय ने कहा, 'क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित है, भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक यह सुनिश्चित है। प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा है- रमन सिंह
मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों को सफलता मिल रही है। हमारे सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा 2026 तक राज्य को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करने के अभियान में लगे हुए हैं। पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed