{"_id":"61257af78ebc3e79b4732801","slug":"3-people-with-congress-mlas-son-died-in-car-and-bus-road-accident-in-korba-district-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक के बेटे समेत 3 लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक के बेटे समेत 3 लोगों की हुई मौत
Wed, 25 Aug 2021 04:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोरबा
एजेंसी, कोरबा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:34 AM IST
सार
- छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में कार्यरत थे, घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
accident- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक के बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मुताबिक, जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तानाखार गांव के करीब देर रात कार और बस के बीच हुई टक्कर में कार सवार मरवाही क्षेत्र के कांग्रेस विधायक के पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में कार्यरत थे, घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य विद्युत मंडल के बांगो विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता और मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव बेटे प्रवीण कुमार ध्रुव (32 वर्ष) अपने सहयोगी अधिकारी कुशल कुमार कंवर (32 वर्ष) तथा कर्मचारी शंकर सिंह पोर्ते (28 वर्ष) के साथ बिंझरा गांव गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वापसी में जब वह तानाखार गांव के करीब पहुंचे तब उनकी कार विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई और इस घटना में कार सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन