फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 gates of Minimata Bango dam opened, water level increased due to continuous rain in Korba

Chhattisgarh: मिनीमाता बांगो बांध के तीन गेट खोले गए, लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ा, आसपास गांवों में मुनादी

Tue, 16 Sep 2025 06:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Tue, 16 Sep 2025 06:17 PM IST
सार

कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार सुबह 9:10 बजे बांध का जलस्तर 358.29 मीटर तक पहुँच गया, जो कि इसकी क्षमता का 91.83% है।

विज्ञापन
3 gates of Minimata Bango dam opened, water level increased due to continuous rain in Korba
मिनीमाता बांगो बांध के तीन गेट खोले गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार सुबह 9:10 बजे बांध का जलस्तर 358.29 मीटर तक पहुँच गया, जो कि इसकी क्षमता का 91.83% है। इस दौरान बांध में 59,106 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई। स्थिति को देखते हुए मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा एवं अनुमति के उपरांत बांध प्रबंधन द्वारा बाढ़ नियंत्रण की कार्यवाही शुरू की गई। सुबह 9:00 बजे तीन गेट खोले गए, जिसके माध्यम से पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन




गेट क्रमांक 4 को 0.25 मीटर खोला गया, जिससे 1,485 क्यूसेक पानी, गेट क्रमांक 6 को 0.50 मीटर खोला गया, जिससे 2,971 क्यूसेक पानी, गेट क्रमांक 8 को 0.25 मीटर खोला गया, जिससे 1,485 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इन तीनों गेटों से कुल 5,941 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा बांध से जुड़े हाइड्रेल पॉवर प्लांट के माध्यम से भी 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार कुल मिलाकर 14,941 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जल संसाधन विभाग ने बताया कि बांध का जलस्तर लगातार निगरानी में है और आवश्यकता अनुसार गेटों को खोला या बंद किया जाएगा। नदी किनारे बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने एवं सुरक्षा बरतने की अपील की गई है। वहीं आसपास गांव में मुनादी कराई गई है कि वह डैम के करीब और नदी किनारे न जाये। तीन गेट खोले जाने के बाद बांगो डेम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लोग बांगो डेम देखने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले 5 सितंबर को हुई लगातार बारिश के बाद डैम का जलस्तर बढ़ गया था जहां 9 गेट खोले गए थे। वही गेट खोले जाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा विशेष मुनादी और नजर रखी जा रही थी। 9 गेट खोले जाने के बाद शहर के  दर्री डेम में भी चार गेट खोले गए थे वही शहर के हसदेव नदी किनारे बस्ती पुरानी बस्ती, कोहड़िया,पुरानी बस्ती और सीतामणी के कई बस्तियों में खतरा बढ़ गया था। संभावना जताई जा रही की अगर लगातार फिर से बारिश हुई तो बांगो डेम के और दर्री डेम के और भी गेट खोले जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed