फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   27 BJP councilors and two independent councilors took oath in Manendragarh Chirmiri Bharatpur

CG: मनेंद्रगढ़ चिरमिरी में भाजपा के 27 पार्षद व दो निर्दलीय पार्षदों ने ली शपथ, कांग्रेस पार्षद नहीं हुए शामिल

Thu, 06 Mar 2025 04:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 06 Mar 2025 04:04 PM IST
सार

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में भाजपा के 27 पार्षद व दो निर्दलीय पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। कांग्रेस के 11 नवनिर्वाचित पार्षद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।
 

विज्ञापन
27 BJP councilors and two independent councilors took oath in Manendragarh Chirmiri Bharatpur
शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चिरमिरी में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। भाजपा के नवनिर्वाचित महापौर रामनरेश राय ने शपथ ली। साथ ही भाजपा के 27 पार्षद व दो निर्दलीय पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। कांग्रेस के 11 नवनिर्वाचित पार्षद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के कलेक्टर डी. व्यंकट राहुल ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, विधायक रेणुका सिंह, भैयालाल रजवाड़े सहित भाजपा के पदाधिकारिओं के साथ कार्यकर्त्ता व क्षेत्र के आम जानता मौजूद रही।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नगरीय निकाय, जनपद पंचायत, जिला पंचायत से करीब शत प्रतिशत भाजपा के कार्यकर्ता निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश में 10 नगर निगम, नगर पालिका में प्रदेश की जानता ने नगरीय निकाय की जनता ने भरपूर सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है। 14 महीने की सरकार में नगरीय क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र में कल्याणकरी योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजना का लाभ सभी को मिल रहा है।

 
वहीं, नवनिर्वाचित महापौर रामनरेश राय ने शपथ लेने के बाद कहा कि पार्टी और चिरमिरी की जानता ने विश्वास के साथ समर्थन दियाहै। उनके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करुंगा। क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कार्य करूंगा। क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का प्रमाण पत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed