फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   25 laborers injured when Magic loaded with laborers overturns in Janjgir Champa

Janjgir Champa: मजदूरों से भरा छोटा हाथी वाहन सड़क के किनारे पलटा, 25 लोग हुए घायल; चार की हालत गंभीर

Sat, 13 Jul 2024 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 13 Jul 2024 09:30 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में एक तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पलट गया। वाहन में कुल 35 मजदूर सवार था। इनमें से 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
25 laborers injured when Magic loaded with laborers overturns in Janjgir Champa
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चारपारा से ठडगा बहरा गांव के बीच भारत माला सड़क पर तेज रफ्तार छोटा हाथी (मैजिक) सड़क के किनारे पलट गया। इस दौरान उसमें सवार 25 मजदूर घायल हुए हैं, जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे डोंगरी और जावलपुर से छोटा हाथी वाहन CG 12MB 3528 में 30 से 35 पुरुष, महिला, युवती, युवक मजदूर सवार होकर जा रहे थे। सभी भारत माला प्रोजेक्ट सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करने जा रहे थे। इस बीच छोटा हाथी वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में 25 लोग घायल हुए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया। घायलों का नाम रिया (20), राधिका (22), सावित्री (45), संतोषी (60) हैं। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर और बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया, जिसमें सभी का प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त किया गया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलने को लेकर मामला दर्ज करने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed