Encounter: छत्तीसगढ़ में 30 नक्सली ढेर, गृहमंत्री अमित शाह बोले- अगले साल 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है। समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को जवानों ने एक बड़ी सफलता हासिल की। बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की अलग-अलग मुठभेड़ हुई। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए और बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, कांकेर में चार नक्सली ढेर हुए हैं। सभी 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। आटोमैटिक हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
अगले साल 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा देश - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षाबलों के दो अलग-अलग ऑपरेशन्स में 30 नक्सली मारे गए।
On 22 naxals killed in Chhattisgarh, Union Home Minister Amit Shah says, "Today, our soldiers have achieved another big success in the direction of 'Naxal Mukt Bharat Abhiyan'. 22 Naxalites were killed in two separate operations by our security forces in Bijapur and Kanker of… pic.twitter.com/jsDr8hOqkb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 20, 2025
मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।
'यह डबल इंजन वाली सरकार का फायदा है' - सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कहते हैं, 'दो अलग-अलग ऑपरेशन के बाद कांकेर और बीजापुर में 24 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हम अपने सुरक्षाबलों के प्रयासों की सराहना करते हैं। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करना केंद्रीय गृहमंत्री का भी संकल्प है। हमें पूरा विश्वास है कि उनका संकल्प पूरा होगा। यह डबल इंजन वाली सरकार का फायदा है।'
'क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित
सीएम साय ने कहा, 'क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित है, भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक यह सुनिश्चित है। प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। आज सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर-गंगालूर में 18 और कांकेर-नारायणपुर में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
'मुठभेड़ में डीआरजी के जवान के बलिदान होने की भी दुखद खबर है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।'
#WATCH | Raipur | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "After two separate operations, bodies of 22 Naxalites have been found in Kanker and Bijapur. We appreciate the efforts of our Security Forces. It is also the Union Home Minister's resolve to end naxalism by March 31, 2026.… pic.twitter.com/OuJGa9iTf7
— ANI (@ANI) March 20, 2025
'पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा है'- विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह
गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मारे गए 20 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, "हमारे पुलिसकर्मियों को सफलता मिल रही है। हमारे सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा 2026 तक राज्य को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करने के अभियान में लगे हुए हैं। पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा है।'
#WATCH | Raipur | On 18 Naxalites killed during the encounter under Gangaloor PS limit, Chhattisgarh Assembly Speaker Raman Singh says, "Our police personnel are getting success. Our CM Vishnu Deo Sai and Deputy CM Vijay Sharma are engaged in this campaign of making the state… pic.twitter.com/GQWRKCHY0f
— ANI (@ANI) March 20, 2025
गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मारे गए 18 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। राजू नाम का हमारा एक जवान भी इसमें बलिदान हुआ है। यह एक बड़ी सफलता है, जो हमारे जवानों की बदौलत मिली है।"
#WATCH Raipur: On 18 Naxalites killed during the encounter under Gangaloor PS limit, Chhattisgarh Deputy Chief Minister Vijay Sharma says, "The bodies of 18 Naxalites have been recovered so far. One of our jawans, named Raju, also got martyred in it. This is a big success that… pic.twitter.com/35lzHfiWuQ
— ANI (@ANI) March 20, 2025
'लगातार हथियार उठाने के कारण ही...'- कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव
कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, "नक्सल विचारधारा के लोगों द्वारा हिंसा न छोड़ने और लगातार हथियार उठाने के कारण ही उनके खिलाफ मुठभेड़ में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। आज छत्तीसगढ़ में अर्धसैनिक बलों की 60 से अधिक बटालियन तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों में अर्धसैनिक बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।"
#WATCH | Ranchi: Congress leader TS Singh Deo said, "Such incidents are coming to the fore in the encounter against the people of Naxal ideology due to not abandoning violence and continuously taking up arms. Today, more than 60 battalions of paramilitary forces are deployed in… pic.twitter.com/PKb9SsmGaL
— ANI (@ANI) March 20, 2025
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया, "बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान संचालित किया जा रहा था। मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए। हमारे एक जवान की शहादत हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।"
#WATCH जगदलपुर: बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया, "बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान संचालित किया जा रहा था। मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए। हमारे एक जवान की शहादत हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।" https://t.co/7jBtDjRhSg pic.twitter.com/29zr6YgomR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2025