{"_id":"6820a32c4bc63b496b0f90fc","slug":"21-day-summer-camp-for-400-school-children-begins-in-bijapur-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बीजापुर में 400 स्कूली बच्चों के लिए 21 दिवसीय समर कैंप शुरू, खेल और बौद्धिक विकास पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बीजापुर में 400 स्कूली बच्चों के लिए 21 दिवसीय समर कैंप शुरू, खेल और बौद्धिक विकास पर जोर
Sun, 11 May 2025 06:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 11 May 2025 06:50 PM IST
सार
बीजापुर जिला प्रशासन ने 400 स्कूली बच्चों के लिए 21 दिन का समर कैंप शुरू किया। इसमें आठ खेलों के प्रशिक्षण, बौद्धिक विकास और एक्सपोजर विजिट्स के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रीष्मकाली खेल शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिला प्रशासन बीजापुर ने बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। जिले भर से आए लगभग 400 स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 21 दिवसीय समर कैम्प की शुरुआत हुई है, जिसमें आठ प्रमुख खेलों के साथ-साथ बौद्धिक विकास और एक्सपोजर विजिट्स को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कैंप का उद्घाटन करते हुए कलेक्टर संबित मिश्रा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, 'ग्रीष्मकालीन अवकाश केवल मनोरंजन का समय नहीं, बल्कि आत्मविकास और प्रतिभा निखारने का सर्वोत्तम अवसर है।' उन्होंने बच्चों से मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
विज्ञापन
खेलों की विविधता, प्रशिक्षण की उत्कृष्टता
कबड्डी, व्हालीबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, सॉफ्टबॉल, जूडो-कराते, तैराकी और बैडमिंटन जैसे आठ खेलों में अनुभवी कोचों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षक और पीटीआई इन गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
बौद्धिक विकास और जीवन कौशल की शिक्षा
खेलों के साथ-साथ बच्चों को सामान्य ज्ञान, करियर मार्गदर्शन, साइबर क्राइम से सुरक्षा, बैंकिंग ज्ञान, स्वास्थ्य और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। यह प्रयास बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
व्यावहारिक अनुभव के लिए एक्सपोजर विजिट
कैंप के दौरान बच्चों को जिला कार्यालय, अस्पताल, बैंक, पुलिस विभाग जैसे विभिन्न संस्थानों का दौरा कराया जाएगा, जिससे वे प्रशासनिक व्यवस्था और सेवाओं की कार्यप्रणाली से रूबरू हो सकें। सुरक्षित और सुव्यवस्थित व्यवस्था एकलव्य छात्रावास में आवास और भोजन की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, जिसका संचालन शिक्षा एवं आदिवासी विभाग की टीम कर रही है।
शिविर बना उत्सव का रूप
शुभारंभ अवसर पर बच्चों ने फ्लैश मॉब और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। यह शिविर न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक मंच है, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास है। बीजापुर की यह पहल अन्य जिलों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण बन सकती है।