फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   200 quintals of poor and quality paddy seized in Pendra

GPM News: घटिया और गुणवत्ताहीन धान खपाने की फिराक में खरीदी केंद्र, 200 क्विंटल धान जब्त

Thu, 21 Dec 2023 05:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Dec 2023 05:57 PM IST
सार

अधिक कमाई करने की फिराक में बिचौलिये भी सक्रिय हो गए हैं और लगातार किसानों के पट्टे में घटिया और गुणवत्ताहीन धान खपा रहे हैं। पेंड्रा में अनुविभागीय अधिकारियों ने 200 क्विंटल धान को जब्त किया है।
 

विज्ञापन
200 quintals of poor and quality paddy seized in Pendra
25 क्विंटल धान जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। वहीं, अधिक कमाई करने की फिराक में बिचौलिये भी सक्रिय हो गए हैं और लगातार किसानों के पट्टे में घटिया और गुणवत्ताहीन धान खपा रहे हैं। धान उपार्जन केंद्र खोड़री में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रा रोड अमित बेक भी पहुंचे, जहां पर उनकी उपस्थिति में किसानों द्वारा विक्रय के लिए लाए गए धान की गुणवत्ता एवं नमी की जांच की गई। 

विज्ञापन


जांच के दौरान किसान के रूप में आए बिचौलियों द्वारा गुणवत्ताहीन एवं मिक्स धान होने और उपार्जन केंद्र में खपाए जाने के संदेह होने पर कुल 200 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसमें मान सिंह से 100 क्विंटल (250 बोरी), प्रेम सिंह से 50 क्विंटल (120 बोरी), शिवलाल से 25 क्विंटल (60 बोरी) और गणेश पोर्ते से 25 क्विंटल (65 बोरी) धान शामिल हैं। जब्ती की कार्रवाई खाद्य निरीक्षक गौरेला जितेंद्र वासुदेव द्वारा की गई। इन सभी पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसान हो रहे ठगी का शिकार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्र लालपुर में किसान सरेआम ठगी का शिकार हो रहे हैं। खरीदी केंद्र प्रभारी ही किसानों से प्रति बोर वजन में एक किलो तक अधिक ले रहा है, किसानों को भी अपने साथ हो रही ठगी का पूरा अंदाजा है। उन्हें भी पता है कि बोरी का वजन 530 ग्राम है, इसलिए उनसे 40 किलो 530 ग्राम या 40 किलो 600 ग्राम तक ही देना चाहिए, लेकिन यहां 900 ग्राम से 41 किलो तक लिया जा रहा है, जो उनके साथ ठगी है। धान तोलने वाला तौलत किसान के धान में अधिक नमी बताकर ज्यादा वजन ले रहा है। सीधा सादा किसान चुप है, क्योंकि उसे धान बेचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed