फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   20 candidates will contest for the post of president in Gariaband

Gariaband: अध्यक्ष पद के लिए 20 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव, 90 वार्डों के लिए 267 अभ्यर्थी पार्षद पद के उम्मीदवार

Tue, 04 Feb 2025 08:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Feb 2025 08:38 PM IST
सार

गरियाबंद में नगर पालिका निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले में चुनावी प्रक्रिया तेजी से जारी है। नगरीय निकायों का चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिले में एक नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत है।

विज्ञापन
20 candidates will contest for the post of president in Gariaband
निकाय चुनाव नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद में नगर पालिका निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले में चुनावी प्रक्रिया तेजी से जारी है। नगरीय निकायों का चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिले में एक नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत है। जिले के कुल  6 नगरीय निकायों के 6 अध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद में 2, नगर पंचायत राजिम में 6, फिंगेश्वर में 4, छुरा में 2,  कोपरा में 4 एवं नगर पंचायत देवभोग में  2 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक नगरीय निकाय में 15 वार्ड के हिसाब से छह नगरीय निकायों के कुल 90 वार्डों के लिए 267 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें नगर पंचायत कोपरा में सर्वाधिक 54, नगर पंचायत फिंगेश्वर में 53, नगर पालिका परिषद गरियाबंद में 48, राजिम में 43,  देवभोग में 38 एवं नगर पंचायत छुरा में 31 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के लिए 69 उम्मीदवार 
गरियाबंद में जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 3 फरवरी तक निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। निर्धारित अंतिम तिथि तक जिले के 11 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 69 अभ्यर्थियों ने 104 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार 103 जनपद सदस्य पद के लिए 435 अभ्यर्थियों ने 476, सरपंच के 334 पद के लिए लिए 1323 अभ्यर्थियों ने 1394 एवं पंच के 4422 पद के लिए 7113 अभ्यर्थियों ने 7190 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में चुनाव प्रक्रिया को छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम और निर्वाचन नियमों के अनुसार सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed