फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   2 youths lost their lives in gang war in capital Raipur, 3 suspects in custody

राजधानी में डबल मर्डर से मचा हड़कंप: गैंगवार में गई 2 युवकों की जान, बदला लेने घर में घुसे, हिरासत में 3 संदेही

Tue, 19 Nov 2024 12:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 19 Nov 2024 12:42 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में डबल मर्डर केस ने हडकंप मचा दिया है। दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में दो लोगों की जान चली गई। इस गैंगवार के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
2 youths lost their lives in gang war in capital Raipur, 3 suspects in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित आमासिवनी शराब दुकान के पास दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी हरीश ने अपने साथियों के साथ चाकू से हमला कर रोहित नामक युवक की हत्या कर दी। इतने में मामला शांत होने के बजाय रोहित के साथियों में बदला का भावना जग गया। रोहित के गुस्साए दोस्तों ने पहले आरोपी हरीश का अपहरण किया। उसे घर से तीन किमी दूर  लेकर गए। इसके बाद रोहित के गुस्साए दोस्तों ने हरीश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार घटना से दो अन्य युवक भी घायल हैं।
विज्ञापन


राजधानी में डबल मर्डर की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों की खोजबीन जारी है। दरअसल, आमासिवनी स्थित शराब भट्टी है। शराब भट्टी में खाने-पीने के दौरान रोहित और हरीश के गुटों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान हरीश और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर रोहित नामक युवक की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मामला पहले पुलिस नहीं बल्कि रोहित के साथियों के पास पहुंचा। रोहित के गैंग में बदले का भावना जग गया, जिसके बाद पूरे गैंग हरीश के घर जा पहुंचा। मृतक रोहित के गैंग ने हरीश को घर से तीन किलोमीटर दूर उठा लाये। इसके बाद रोहित के गुस्साए गैंग ने हरीश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, पहली हत्या रात नौ बजे के आसपास की हुई। मामले में पुलिस जांच कर ही रही थी, इसी बीच दो घंटे के बाद हरीश का घर से अपहरण कर उसकी हत्या की जानकारी पुलिस को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed