{"_id":"68bbd91890fae590b70b8d2d","slug":"19th-installment-of-mahtari-vandana-yojana-released-in-chhattisgarh-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी: 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे 647 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी: 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे 647 करोड़ रुपये
Sat, 06 Sep 2025 12:17 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:17 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस दौरान प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई।
विज्ञापन
महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस दौरान प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आर्थिक सहयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक मजबूती में सहायक सिद्ध होगा।
सितंबर माह की इस किस्त में 647.13 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया। इसके साथ ही अब तक योजना के तहत औसतन 69,28,334 पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। एक मार्च 2024 को शुरू की गई महतारी वंदन योजना का उद्देश्य विवाहित और 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी दे रही है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान भर रही है। इससे महिलाओं को आर्थिक प्रगति की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं के विकास, सुरक्षा और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठाती रहेगी।