फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   15 police officers suspended in chhattisgarh

नक्सली खौफ से घबराए 15 पुलिस अधिकारी निलंबित

Fri, 13 Sep 2013 11:53 AM IST
रायपुर
रायपुर Updated Fri, 13 Sep 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
15 police officers suspended in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खौफ आम आदमियों के अलावा पुलिस पर भी हावी है। सबसे ज्यादा खौफ पुलिसकर्मियों को बस्तर जिले से है। इस खौफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिन्हें बस्तर संभाग में तबादला का आदेश मिला है उनके पसीने छूटने लगे है।

विज्ञापन


कई पुलिस अधिकारियों ने तो अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए तबादला आदेश निरस्त करवाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे है। वहीं कई लोग कोर्ट से स्टे लेने की कोशिश में लगे है।
विज्ञापन


इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थानांतरण के बाद भी बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर 15 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव और प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय द्वारा जुलाई और अगस्त माह में स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था।

इनमें से जिन निरीक्षक और उपनिरीक्षकों ने कार्यमुक्त होने के बाद भी पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण के परिपालन में बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने 12 निरीक्षकों और तीन उपनिरीक्षकों को अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है और फलस्वरूप कठोर कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया है।


राज्य सरकार ने जिन 12 निरीक्षकों एवं 3 उपनिरीक्षकों को निलंबित किया है उनके नाम इस प्रकार हैं- निरीक्षक कंवरदास प्रभाकर, बोनीफास एक्का, सुशील मलिक, केएमएस खान, श्रीमती संतोषी ग्रेस, बलदेव सिंह ठाकुर, रघुनंदन प्रसाद शर्मा, पासन लाल टिर्की, श्रीमती कुमारी चन्द्राकर, जवाहर लाल सिसोदिया, जोश कुरविल्ला, बाजीलाल सिंह, उपनिरीक्षक रोहित मालेकर, नरेन्द्र यादव, सत्येन्द्र सिंह श्याम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed