{"_id":"6334308f70b6c8505e62c526","slug":"15-injured-5-critical-after-four-wheeler-fell-20-feet-below-the-bridge-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से 20 फीट नीचे गिरा यात्री वाहन: 15 घायल, 5 गंभीर, दशगात्र में शामिल हो कोरबा से लौट रहे थे पेंड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से 20 फीट नीचे गिरा यात्री वाहन: 15 घायल, 5 गंभीर, दशगात्र में शामिल हो कोरबा से लौट रहे थे पेंड्रा
Wed, 28 Sep 2022 09:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Sep 2022 09:01 PM IST
सार
पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों से हादसे की जानकारी ली। पता चला कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
विज्ञापन
कोरबा में लोगों को लेकर जा रहा चार पहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में लोगों से भरा वाहन (टाटा मैजिक) बुधवार को पुल से 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी को उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा पसान थाना क्षेत्र में हुआ है।
(सभी घायलों को डायल-112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया।)
तेज रफ्तार के चलते हुआ अनियंत्रित
जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा से करीब 25 लोग मैजिक वाहन में सवार होकर कोरबा के पसान गांव आए थे। सभी को यहां एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होना था। अगले दिन बुधवार को सभी पेंड्रा लौटने के लिए उसी वाहन से निकले थे। अभी पसान गांव से करीब 3 किमी दूर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल से नीचे जा गिरा।
(घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।)
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
वाहन के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई। वहां से निकल रहे राहगीरों ने सुना तो इसकी सूचना डायल-112 को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिपाही सेतराम और चालक कौशल दास ने लोगों की सहायता से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। फिर सभी को डायल-112 की गाड़ी से ही पसान स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
(पुलिस ने बताया कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।)
यह लोग हुए हादसे में घायल
हादसे में पसान के दोसरिया निवासी रामून भाई (50), पेंड्रा निवासी भगवती बाई (52), शकुंत कुमार (48), अनंत सिंह (38), उर्मिला बाई (36), जयराम ठाकरे (30), तीज कुंवर (60), गीता बाई (45), मंगली बाई ( 65) घायल हुए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर है।
सीआरपीएफ का एक जवान शहीद
वहीं, बीजापुर में बुधवार को सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि पामेड थाना सीमा के तहत धर्मावरम कैंप के पास नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी लगाया हुआ था। इसमें ब्लास्ट होने की वजह से सीआरपीएफ 196 बीएन का एक जवान शहीद हो गया। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने यह जानकारी दी।