{"_id":"682384cdd331472a5f0aeb9f","slug":"14-naxalites-surrender-in-chhattisgarh-s-sukma-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukma: 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, आठ पर कुल 16 लाख रुपये का था इनाम, सरेंडर की बताई यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukma: 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, आठ पर कुल 16 लाख रुपये का था इनाम, सरेंडर की बताई यह वजह
Tue, 13 May 2025 11:14 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, सुकमा
पीटीआई, सुकमा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 13 May 2025 11:14 PM IST
सार
पांच महिलाओं समेत इन नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को 14 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है, इनमें से आठ नक्सलियों पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा, पांच महिलाओं समेत इन नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि वे 'खोखली' और 'अमानवीय' माओवादी विचारधारा और यहां रहने वाले आदिवासियों पर उग्रवादियों के अत्याचारों से निराश और परेशान हैं।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कुहराम भीमा (37), तेलम हिड़मा (35), सोड़ी सोना (33) और पांच महिलाएं माड़वी पोज्जे (30), पोड़ियाम आयते (20), माड़वी मंगडी (30), मड़कम हुंगी (25) और रावा लक्खे (35) पर 2-2 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार की 'नियद नेल्लानार' योजना से प्रभावित हैं। नियद नेल्लानार योजना के तहत छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित गांवों तक बुनियादी सुविधाएं और जन कल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये नक्सली दक्षिण बस्तर संभाग में सक्रिय थे।
विज्ञापन