फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   13 Maoists including one with a bounty of 23 lakhs surrendered in Bijapur

नक्सलियों को बड़ा झटका: 23 लाख के इनामी माओवादियों सहित 13 ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास का रास्ता खुला

Fri, 27 Jun 2025 09:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Jun 2025 09:21 PM IST
सार

बीजापुर में शासन की पुनर्वास नीति और संयुक्त सुरक्षा अभियान के प्रभाव से 23 लाख रुपये के इनामी माओवादियों सहित 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षाबलों की रणनीति से नक्सल संगठन कमजोर हो रहा है।

विज्ञापन
13 Maoists including one with a bounty of 23 lakhs surrendered in Bijapur
नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बस्तर डिवीजन से जुड़े विभिन्न माओवादी संगठनों के 13 सक्रिय सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 23 लाख रुपये के इनामी माओवादी शामिल हैं, जिनमें कंपनी नंबर-2 की महिला पार्टी सदस्य, एसीएम, केएएमएस अध्यक्ष, पीएलजीए, एलओएस और मिलिशिया प्लाटून के सदस्य हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में कई ऐसे माओवादी हैं जो वर्ष 2000 से संगठन में सक्रिय थे। इनमें देवे मुचाकी उर्फ प्रमिला (8 लाख रुपये का इनाम), कोसा ओयाम उर्फ राजेन्द्र (5 लाख रुपये का इनाम) और अन्य सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन


नियद नेल्ला नार योजना बनी बदलाव की धुरी
छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्ला नार योजना ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया को गति दी है। इस योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक पुनर्स्थापना की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इससे नक्सल हिंसा से प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिली है और माओवादी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त ऑपरेशन और सुरक्षा बलों की रणनीति सफल
बीजापुर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, कोबरा और केरिपु के संयुक्त प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई। अभियान का नेतृत्व पुलिस उप महानिरीक्षक बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

माओवादी संगठन को बड़ा झटका
आत्मसमर्पण करने वालों में कई वरिष्ठ माओवादी शामिल हैं, जिससे संगठन की पकड़ कमजोर हुई है। यह शासन की नीतियों और सुरक्षा बलों की रणनीति की सफलता का प्रमाण है।

मुख्यधारा में लौटने का आह्वान
पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने और शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन का अवसर प्राप्त होता है।


नक्सलमुक्त बस्तर की ओर अग्रसर
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से अब तक 270 माओवादी गिरफ्तार हुए, 241 ने आत्मसमर्पण किया और 126 विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि बस्तर क्षेत्र नक्सलमुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed