{"_id":"68ef2d3f1961007a3d0000fe","slug":"13-cattle-recovered-from-the-forest-interstate-cattle-smuggling-gang-busted-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जंगल से 13 मवेशी बरामद, अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जंगल से 13 मवेशी बरामद, अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
Wed, 15 Oct 2025 10:46 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:46 AM IST
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई जीपीएम पुलिस ने अखराडांड जंगल से 13 मवेशियों को बरामद करते हुए अंतरराज्यीय पशु तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
जंगल से 13 मवेशी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई जीपीएम पुलिस ने अखराडांड जंगल से 13 मवेशियों को बरामद करते हुए अंतरराज्यीय पशु तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया। घटना नाका बहरीझोरकी के पास सामने आई मौके पर तस्करों द्वारा मवेशियों को पेड़ों से बांधकर रखा गया मिला।
पुलिस अधिकारियों की माने तो बरामद मवेशियों के साथ खरीदी-बिक्री के कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश होते हुए पशुओं की तस्करी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने मौके पर पकड़ में आए छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों में अशोक राठौर (खालबहरा), जयप्रकाश (जैतहरी), लवकुश सजेन (पीरी मछुआ), जगेश्वर नायक (प्रेमनगर) और छोटू उर्फ गुलाब शंकर शामिल हैं। थाने के मुताबिक शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि गिरोह समय-समय पर पिकअप में मवेशी भरकर जंगल के रास्ते तस्करी करते थे। थाना प्रभारी मरवाही शानिप रात्रे ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है और तस्करी के जुड़े और लोगों तथा मवेशियों के असल मालिकों की पहचान के प्रयास किए जा रहा हैं। बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखा गया है और आवश्यक पशु-स्वास्थ्य विभाग से जांच करवाई जा रही है। आगे मामले में विधिवत कार्यवाही की जाएगी।।