फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   116th National Madkudweep Christian Fair concluded in Chhattisgarh

CG: 116वां राष्ट्रीय मदकूद्वीप मसीही मेला संपन्न, बाइबल संदेश और मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मिला आत्मिक लाभ

Thu, 13 Feb 2025 02:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 13 Feb 2025 02:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बैतलपुर के पास शिवनाथ नदी के मनोरम द्वीप 116वां राष्ट्रीय मदकूद्वीप मसीही मेला आराधना में प्रभु भोज की संगति के साथ मेला संपन्न हुआ। बाइबल संदेशों एवं मधुर भजनों से हजारों श्रद्धालुओं को आत्मिक लाभ मिला।

विज्ञापन
116th National Madkudweep Christian Fair concluded in Chhattisgarh
116वां राष्ट्रीय मदकूद्वीप मसीही मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतलपुर के पास शिवनाथ नदी के मनोरम द्वीप पर इस वर्ष 116वां राष्ट्रीय मदकूद्वीप मसीही मेला हुआ। वर्ष 2026 में मेले की संभावित तिथि दो से आठ फरवरी रहेगी। प्रधान वक्ता प्रयागराज के डॉ. जस्टीन मसीह थे। उनके बाइबल संदेशों एवं मधुर भजनों से हजारों श्रद्धालुओं को आत्मिक लाभ मिला। मेले में छत्तीसगढ़ डायोसिस सीएनआई की प्रथम महिला बिशप डॉ. सुषमा कुमार एवं मेनोनाइट चर्च इन इंडिया धमतरी के मॉडरेटर बिशप एन. आशावान भी धार्मिक संस्कारों में शामिल हुए।

विज्ञापन


मेला काउंसिल में नई मेला कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया। इसमें पास्टर अनुराग नथानिएल अध्यक्ष, पास्टर अर्पण तरुण उपाध्यक्ष, पास्टर शरद लाल सचिव, ए.ए. लूका कोषाध्यक्ष, मेला प्रबंधक बरनार्ड अरविंद प्रताप, सहायक प्रबंधक  वीरेंद्र सारथी, अभिषेक शॉवल और पादरी समीर फ्रेंकलिन चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में जॉन राजेश पॉल चर्च ऑफ नार्थ इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में आर.के. सामुएल, प्रणोब बंशीयर, आशीष यूसुफ, पास्टर हेमंत महानंदा, पास्टर स्वप्निल नवगिरे भी डिनामिनेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आमंत्रित सदस्य पास्टर रॉड्रिक जॉन, एलेक्जेंडर पॉल, लेखा परीक्षक अल्का लाल चुने गए।
विज्ञापन


भजन-कीर्तन करते हुए निकाली जाती प्रभातफेरी
मेला रिट्रीट कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष पादरी राकेश प्रकाश बने। सचिव पास्टर सी.के. हार्वे, कोषाध्यक्ष स्मिता बक्श, कार्यकारिणी सदस्य पास्टर डी. बी. नंद, मनोज मसीह और आमंत्रित सदस्य पादरी निखिल पॉल चुने गए। मेले में प्रतिदिन प्रातः पांच बजे भजन-कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी निकाली जाती थी। प्रधान वक्ता के आत्मिक संदेश रात दस बजे तक होते थे। प्रतिदिन चर्चेस की क्वायर ईश्वर की महिमा में मधुर मसीही गीतों को प्रस्तुत करते थे। मेला में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रविवार को आराधना में प्रभु भोज की संगति के साथ मेला संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका रहा सहयोग
मेला के संचालन में अध्यक्ष पास्टर अर्पण तरुण, उपाध्यक्ष एलेक्जेंडर पॉल, सचिव ए.ए. लूका, कोषाध्यक्ष पादरी राकेश प्रकाश, मेला प्रबंधक वीरेंद्र सारथी, सहायक प्रबन्धक बरनार्ड अरविंद प्रताप, अभिषेक शावल, पास्टर समीर फ्रेंकलिन, कार्यकारिणी सदस्यगण पादरी अनुराग नथानिएल, आर.के. सामुएल, प्रणोब बंशीयर, आशीष यूसुफ, नलिन सामुएल, अल्का लाल, पादरी निखिल पॉल, पादरी रॉड्रिक जॉन, रिट्रीट अध्यक्ष पास्टर सी.के. हार्वे, सचिव पास्टर शरद लाल, कोषाध्यक्ष यमिमा प्रकाश, सदस्य स्मिता बक्श, पास्टर आदित्य रॉय, मनोज मसीह, अलका लाल का विशेष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता व नतीजे -
. वाद-विवाद प्रतियोगिता-
संचालन स्मिता बक्श ने किया। प्रथम पुरस्कार प्रीति मसीह डिसाईपल्स चर्च बिलासपुर बर्डे ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार प्रमिला राम सीसी. चर्च भिलाई, तृतीय स्थान पास्टर आशीष जलाल विश्वासी मंडली बिलासपुर, सांत्वना पुरस्कार पास्टर बी.आर.भोसले को मिला।
. काव्य पठन प्रतियोगिता- संचालन ए.ए. लूका ने किया। प्रथम डॉ. अल्पना राम मेनोनाईट चर्च भिलाई, द्वितीय सुलेखा लूका डिसाईपल्स चर्च सीएनआई बिलासपुर, तृतीय आरती करोसिया विश्वासी मंडली बिलासपुर, सांत्वना पुरस्कार पास्टर डीबी नंद सीसी चर्च भिलाई को मिला।
. गीत-संगीत प्रतियोगिता- संचालन दीपक हेमरोम ने किया। एकल गान में प्रथम एलिन मलाकी सीसी चर्च भिलाई, द्वितीय शिफा मसीह डिसाईपल्स चर्च सीएनआई बिलासपुर, तृतीय प्रांजल प्रेयर मिनिस्ट्री कोरबा, सांत्वना पुरस्कार डेसमन डगलस डिसाईपल्स चर्च ज्योतिपुर पेंड्रा रोड को मिला। समूह गान में प्रथम सीसी चर्च भिलाई, द्वितीय मेनोनाईट चर्च कोरबा, तृतीय डिसाईपल्स चर्च ( बर्डे समूह) बिलासपुर, सांत्वना पुरस्कार डिसाईपल्स चर्च सीएनआई बिलासपुर को प्राप्त हुआ।


विजेताओं को ट्रॉफियां पास्टर अर्पण तरुण अभिलाषा अनंत मसीह व पी.आर. साधु ने परिजनों की स्मृति में प्रदान की। अनिल राम ने स्पीच स्टैंड (पोडियम) दिया। डिसाईपल्स ऑफ ख्राईष्ट चर्च कमेटी बिलासपुर (पॉल समूह) ने बिशप, प्रधानवक्ता एवं कार्यकारिणी सदस्यों को चांदी के स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed