{"_id":"5f85cdf392cbc5686303aed6","slug":"11-year-old-for-raping-five-year-old-girl-in-chhattisgarh-balrampur-police-detain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया
Tue, 13 Oct 2020 09:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, बलरामपुर
पीटीआई, बलरामपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया है। बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के वाइड्रफनगर थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने मंगलवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी तब जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि गांव में ही रहने वाला 11 वर्षीय बालक बालिका को मछली पकड़ने के बहाने तालाब के किनारे ले गया और वहां उसने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बालिका के परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी तब बालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले दो सप्ताह के दौरान अभी तक एक सामूहिक बलात्कार समेत दुष्कर्म के कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन