फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   11 accused arrested for giving inflammatory speeches against religion and democracy in Jashpur

CG: धर्मविशेष व लोकतंत्र के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाले सात आरोपी पकड़े गए, अब तक 11 गिरफ्तार; एक फरार

Thu, 08 Aug 2024 04:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 08 Aug 2024 04:50 PM IST
सार

आरोपियों के खिलाफ थाना कुनकुरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। सात अन्य आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया गया। 
 

विज्ञापन
11 accused arrested for giving inflammatory speeches against religion and democracy in Jashpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने वाले, चुनाव में ईवीएम तोड़ने जैसे भड़काऊ भाषण देनेवाले सात अन्य आरोपियों को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस को पूरे पांच माह लगे। एसपी शशि मोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रार्थी करनेल सिंह उम् निवासी चरईडांड़ ने दिनांक 28 फरवरी 2024 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.02.2024 को उपरोक्त सभी आरोपियों द्वारा एकराय होकर भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में 12 बजे से 15:30 बजे तक आमसभा आयोजित कर वक्ताओं के द्वारा हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक एवं अपशब्द टिप्पणी करते हुये हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है, मौलिक अधिकार को छीनना, एसटी/एससी एवं अन्य अन्य पिछड़ा वर्ग को सताना, अनुच्छेद-25 का हनन करना, धर्म के नाम पर नौटंकी करना, ईवीएम मशीन से चुनाव प्रक्रिया रोकना, धार्मिक गुरूओं के बारे में अपशब्द कहा गया।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ थाना कुनकुरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। सात अन्य आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने जानकारी दी कि प्रकरण की विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत टीम बनाकर आरोपियों के संभावित ठिकानों चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र में दबिश देकर 25 जुलाई को पुलिस द्वारा चार आरोपियों क्रमशः सुनील कुमार खलखो निवासी गोढ़ी बी थाना बागबहार, श्यामसुंदर मरावी निवासी कुनकुरी, रेमिष तिर्की निवासी कांसाबेल और संजय सक्सेना निवासी कापू विजय नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अन्य सात आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 07.08.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त प्रकरण के अन्य फरार आरोपी कुनकुरी में घूम रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल थाना कुनकुरी पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर सात आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी क्रमशः अरविंद कच्छप (49) निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर जिला सरगुजा।


पौलूस कुजूर (64) निवासी ढोढ़ीडांड़ थाना कुनकुरी, रूपनारायण एक्का (44) निवासी घोघर बासेन थाना कांसाबेल, हर्ष कुजूर (48) निवासी बण्डोटोली थाना बगीचा, धरमु एक्का (62) निवासी सरगढ़ी थाना पस्ता जिला बलरामपुर, दिनेश भगत (45) निवासी नरियलडांड़ थाना कांसाबेल, मीरा तिर्की (59) निवासी शांतिनगर थाना कांसाबेल ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपियों को दिनांक गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed