फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   10th class student sexually assaulted by instagram friend in bilaspur

इंस्टाग्राम का दुष्कर्मी दोस्त: 10वीं की छात्रा से की दोस्ती, फिर घुमाने के बहाने ले जाकर नाबालिग ने किया गंदा

Wed, 23 Nov 2022 02:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Nov 2022 02:10 PM IST
सार

छात्रा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए लड़के से हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करते थे। सोमवार सुबह वह बिना बताए मिलने के लिए आ गया। तब वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसने अपनी बाइक से घुमाने की बात बोली और अपने साथ ले गया।

विज्ञापन
10th class student sexually assaulted by instagram friend in bilaspur
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। छात्रा सोमवार को स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी नाबालिग मिला और लड़की को बाइक पर बिठाकर अपने चाचा के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने FIR दर्ज होने के बाद आरोपी को कस्टडी में ले लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 16 साल की लड़की तखतपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही है। रोज की तरह वह सोमवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह दोपहर तक घर नहीं लौटी। इस पर परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। घबराकर परिजन छात्रा के स्कूल पहुंचे और जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


इस बीच दोपहर बाद तखतपुर क्षेत्र में रहने वाला एक नाबालिग उसे घर के पास छोड़कर भाग गया। लड़की को घर आते देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। छात्रा ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे बाइक पर अपने गांव ले गया, जहां अपने चाचा के घर में उसके साथ गलत काम किया। मामला सामने आने पर परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed