फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   106 medical officer Appointment in CG

Chhattisgarh: प्रदेश में 106 नए चिकित्सा अधिकारियों और 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आदेश जारी

Fri, 12 May 2023 04:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 12 May 2023 04:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश के ग्रामीण, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में डॉक्टर्स की नियुक्ति की गई है।  चिकित्सालयों में 28 नए विशेषज्ञ चिकित्सकों और 106 नए चिकित्सा अधिकारियों नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
106 medical officer Appointment in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश के ग्रामीण, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में डॉक्टर्स की नियुक्ति की गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिकित्सालयों में 28 नए विशेषज्ञ चिकित्सकों और 106 नए चिकित्सा अधिकारियों नियुक्ति की गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

   
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ की ओर से आज नवीन चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में 106 नए चिकित्सा अधिकारियों और 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिलासपुर संभाग में 27, दुर्ग संभाग में 25, रायपुर संभाग में 24, बस्तर संभाग में 16 और सरगुजा संभाग में 14 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन डॉक्टरों को उनके संबंधित संभाग के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed