{"_id":"68ea4498301a6a00aa043e9c","slug":"10-year-old-girl-student-dies-under-suspicious-circumstances-at-katagaon-girls-ashram-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: काटागांव कन्या आश्रम में 10 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, गले में टाई फंसने से दम घुटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: काटागांव कन्या आश्रम में 10 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, गले में टाई फंसने से दम घुटने की आशंका
Sat, 11 Oct 2025 05:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Kondagaon News
- फोटो : अमर उजाला
कोंडागांव के माकड़ी ब्लॉक के काटागांव कन्या आश्रम में शुक्रवार को 10 वर्षीय छात्रा चंपा नेताम की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृत बच्ची ग्राम बिवला निवासी रामचंद्र नेताम की बेटी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सभी छात्राओं ने भोजन किया और इसके बाद खेलकूद में शामिल हुईं। इसी दौरान चंपा की सहेलियों ने उसे बेहोशी की हालत में पाया और तत्काल आश्रम स्टाफ को सूचना दी।
विज्ञापन
आश्रम अधीक्षक व कर्मचारियों ने तुरंत बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की मौत गले में टाई फंसने से दम घुटने के कारण हुई है, हालांकि वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
घटना से आश्रम परिसर में मातम पसरा हुआ है और अन्य छात्राएं सहमी हुई हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने आश्रम प्रशासन से सभी संबंधित दस्तावेज और जानकारी मांगी है, ताकि यह जांचा जा सके कि कहीं यह हादसा किसी प्रकार की लापरवाही का परिणाम तो नहीं है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।