{"_id":"6772b0c103c6b7e62909d0a6","slug":"10-thousand-crore-dmf-scam-in-chhattisgarh-bjp-leader-nankiram-kanwar-blame-on-government-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छत्तीसगढ़ में 10 हजार करोड़ का डीएमएफ घोटाला': ननकीराम कंवर का आरोप; अपनी ही सरकार को घेरा, CBI जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'छत्तीसगढ़ में 10 हजार करोड़ का डीएमएफ घोटाला': ननकीराम कंवर का आरोप; अपनी ही सरकार को घेरा, CBI जांच की मांग
Mon, 30 Dec 2024 08:10 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:10 PM IST
सार
DMF scam in Chhattisgarh: Nankiram Kanwar; छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने अपनी ही राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DMF Scam in Chhattisgarh: Nankiram Kanwar; छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने अपनी ही राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है। वरिष्ठ बीजेपी नेता ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में डीएमएफ फंड से करीब 10 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस इस मामले में सरकार पर हमलावर है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कहना है कि ननकीराम कंवर ने जिन मुद्दों को उठाया है, उनकी जांच होनी चाहिये। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में डीएमएफ फंड के जरिए 10 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ननकीराम कंवर बीजेपी के सीनियर नेताओं में से एक हैं। लंबे समय तक मंत्री रहे हैं। बड़े-बड़े विभागों के मंत्री रहे हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार पर जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ भाजपा में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।
क्या है पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का आरोप
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के अलावा सीबीआई से की गई शिकायत में दावा किया है कि केंद्र सरकार बिहान योजना के तहत महिलाओं को लोन देती है। केंद्र की इस योजना में यह घोटाला किया है और इस घोटाले से 40 हजार से अधिक महिलाएं केवल कोरबा में प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कलेक्टर्स की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कोरबा कलेक्टर पर एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जांच करवाने की बात कही है। आरोप में कहा है कि कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने एक निजी कंपनी को फायदा दिलाने के पक्ष में काम किया है। उन्होंने मामले में एसपी पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उक्त योजना के तहत रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, महासमुंद, दंतेवाड़ा समेत प्रदेश के अन्य जिलों की महिलाएं भी शामिल हैं।
ननकीराम का आरोप है कि सर्वाधिक डीएमएफ वाले कोरबा और दंतेवाड़ा जिले में सीएसआर मद में बड़ा भ्रष्टाचार का खेल हुआ है। उन्होंने कहा कि जब से डीएमएफ की शुरुआत हुई है तब से अब तक कोरबा, दंतेवाड़ा और प्रदेश के सभी जिलों के कार्यों की सीबीआई-ईडी से जांच करवाना चाहिए। इसके लिए मैंने पीएम मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि कोरबा में सोनालिया पुल के अंडरब्रिज का काम चल रहा है। यह काम डीएमएफ मद से कराया जा रहा है। जबकि नियम के मुताबिक ये काम इस मद से नहीं किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि महिला समितियों को सामग्री, स्वास्थ विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत कई विभागों में भ्रष्टाचार किया गया है।