फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   10 accused arrested in the case of robbery of 60 lakhs in the capital, a relative turned out to be mastermind

CG News: राजधानी में 60 लाख की डकैती मामले में 10 आरोपियों गिरफ्तार, रिश्तेदार ही निकला सरगना, दी थी सुपारी

Thu, 13 Feb 2025 02:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 13 Feb 2025 02:45 PM IST
सार

डकैती मामले में रायपुर पुलिस ने देर रात दुर्ग और राजनांदगांव से आरोपियों को पकड़कर रायपुर लेकर आई। डकैती का मुख्य सरगना वेल्लू परिवार का रिश्तेदार निकला है। जिसने सुपारी देकर डकैती करवाई थी।

विज्ञापन
10 accused arrested in the case of robbery of 60 lakhs in the capital, a relative turned out to be mastermind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर हुए दिन दहाड़े डकैती मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 11 फरवरी को मतदान के दौरान नकाबपोश डकैतों ने मिलिट्री ड्रेस पहनकर एक घर में घुस गए और पूरे परिवार को बंधक बना लिए, मनोहर वेल्लू के घर में घुसकर 60 लाख रुपये और जेवरात लूटे इसके बाद बदमाश फरार हो गए।  
विज्ञापन

 
मामले में पुलिस ने बताया कि डकैती मामले में रायपुर पुलिस ने देर रात दुर्ग और राजनांदगांव से आरोपियों को पकड़कर रायपुर लेकर आई। डकैती का मुख्य सरगना वेल्लू परिवार का रिश्तेदार निकला है। जिसने सुपारी देकर डकैती करवाई थी। डकैतों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर हथियार के दम पर डकैती की। पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि डकैतों में एक महिला भी शामिल थी, जिसने घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था। डकैती के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से सबूत एकत्र किए। पुलिस ने देर रात डकैतों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और सुबह छह बजे रायपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला
राजधानी रायपुर में शहर के बीचों-बीच मतदान के दौरान दिन दहाड़े एक घर में आर्मी ड्रेस में आरोपी घुस गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार वालों को हथियार दिखाकर डराने लगे। इसके बाद डकैतों ने परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बनाया। फिर 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं। थाना क्षेत्र के अनुपम नगर का मामला है। पीड़ित मनोहर वेणु ने बताया कि अपनी जमीन बेचकर 60 लाख रुपये नगद रकम घर पर रखे थे। इसी बीच चार डकैत आर्मी ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस गए। इस दौरान परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और पिस्टल कनपट्टी पर टिका दी। इसके बाद घर में रखे 60 लाख रुपये रकम की डकैती कर फरार हो गए।


अनुपम नगर में डकैत कार से पहुंचे थे। कार से उतरते हुए चार डकैत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इनके साथ एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेम वेल्लू (71), रजनी वेल्लू(67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed