फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Zoom insecure, no online education via app in punjab university and colleges

फरमानः जूम असुरक्षित...पंजाब यूनिवर्सिटी और 190 कॉलेजों में इसके जरिए नहीं होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Sat, 18 Apr 2020 02:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Apr 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Zoom insecure, no online education via app in punjab university and colleges
फाइल फोटो
गृह मंत्रालय की ओर से जूम को असुरिक्षत ऑनलाइन प्लेटफार्म बताने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे जुड़े हुए 190 कॉलेजों में इसके जरिये होने वाले काम पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


पीयू ने अपना शनिवार को जूम के जरिये होने वाला सेमिनार स्थगित कर दिया है। साथ ही अन्य वर्कशॉप व सेमिनार भी इसके जरिये नहीं होंगे। शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई भी करवाई जा रही है, जो अब वह दूसरे प्लेटफार्म का प्रयोग करेंगे। पीयू अन्य सुरक्षित प्लेटफार्म की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन बढ़ने के कारण यूजीसी की ओर से विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए। कहा गया कि ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवा दें। पीयू के कई शिक्षक इस प्लेटफार्म पर काम करने के लिए प्रशिक्षित थे तो कुछ नहीं। कुछ ने पढ़ाई जूम के जरिये शुरू करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कुछ शिक्षकों को जो दिक्कतें आ रही थीं, उनके लिए प्रशिक्षण आयोजित किए गए। यह प्रशिक्षण भी जूम के जरिये ही आयोजित किए गए थे। साथ ही कार्यशालाएं भी पीयू में हुईं। उनमें दूसरे विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने भी हिस्सा लया। प्रशिक्षण पाने के बाद तमाम शिक्षक जूम के जरिये विद्यार्थियों को पढ़ाना शुरू कर दिए।

गृह मंत्रालय के आदेश से पीयू में हड़कंप.. इसी एप पर ही हो रहा था कार्य
वीरवार को गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए कि जूम प्लेटफार्म असुरक्षित है। उनका डेटा चोरी हो सकता है। इसके लिए सुझाव यह भी दिया गया है कि अपनी ऑरिजनल आईडी के जरिये इस पर कार्य न करें। जूम पर कार्य न करने की सलाह सभी सरकारी विभागों को दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक पीयू को भी इसके आदेश आए हैं। उसके बाद पीयू में भी हड़कंप मच गया। यहां पर भी जूम पर ही कार्य हो रहा था। पीयू प्रशासन ने सबसे पहले शनिवार को लाइब्रेरी साइंस की ओर से आयोजित किए जाने वाले सेमिनार को स्थगित किया। वह जूम के जरिये होना था। अब दूसरे मंच की तलाश शुरू हो गई है।


इसके अलावा शिक्षण कार्य भी दूसरे प्लेटफार्म के जरिये होगा। इसी आदेश का पालन कॉलेजों का भी करना होगा। हालांकि अभी कॉलेजों के लिए आदेश जारी नहीं किए गए लेकिन एक से दो दिन में यह जारी हो जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पीयू ने अपने यहां जूम पर कार्य करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed