फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Work is going to start in punjab university in 53 days of lockdown

53 दिन बाद आज से खुल रही पंजाब यूनिवर्सिटी...फिलहाल कामकाज निपटाएंगे, शिक्षण कार्य नहीं

Wed, 13 May 2020 01:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 13 May 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Work is going to start in punjab university in 53 days of lockdown
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी में 53 दिन बाद कामकाज शुरू होने जा रहा है। छात्रों को पढ़ाने का काम फिलहाल नहीं होगा। बाकी सभी रूटीन के कार्य निपटाए जाएंगे। शिक्षक पहले की तरह अपने विभागों में जाकर जरूरी कार्य करेंगे। साथ ही 33 फीसदी कर्मचारियों को एक बार में कार्य करने की अनुमति होगी। इसके लिए शिफ्ट तैयार की जाएंगी ताकि हरेक कर्मचारी को काम करने का मौका मिल सके। पीयू के खुलने व बंद होने का समय सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक का होगा। पूरी तरह निगरानी तंत्र काम करेगा। हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग होगी।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन की मंगलवार को मैराथन बैठक चली। इसमें तमाम निर्णय हुए। लॉकडाउन के कारण आगे पीयू का काम प्रभावित न हो इसके लिए तैयारियां की गईं। इस बैठक में डीयूआई प्रो. आरके सिंगला, रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह, डीसीडीसी प्रो. संजय कौशिक, एफडीओ विक्रम नैयर आदि रहे। इस दौरान प्रो. शंकरजी झा के निधन पर शोक जताया गया। उसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। सभी ने सर्वसम्मति से पास किया कि 13 मई से पीयू में कामकाज शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन की तर्ज पर सभी कार्य होंगे।
विज्ञापन


33 फीसदी स्टाफ एक साथ काम करेगा, लेकिन उनके कार्यालय में बैठने की दूरी भी तय होगी। फिजिकल डिस्टेंस बहुत जरूरी है। इसके अलावा वह रोटेशन में काम करेंगे। हर विभाग को सैनिटाइज करवाया जाएगा। साथ ही शिक्षण वाले विभागों को चेयरमैन पहले पूरी साफ सफाई की पूरी व्यवस्था करवाएंगे। शौचालयों की सफाई दिन में चार बार होगी। इसके अलावा हर गेट पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। समूह में कोई भी शिक्षक व कर्मचारी नहीं खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे स्थिति में हो सकती है कार्रवाई

- बिना मास्क लगाकर घूमने पर
- समूह में शिक्षक व कर्मचारियों के एकत्रित होने पर
- विभाग में गंदगी मिलने पर
- कार्यालयों में पास-पास बैठने पर
- सैनिटाइजर, साबुन विभागों में न होने पर
- अपने अधिकारियों को रिपोर्ट न करने पर
- थर्मल स्कैनिंग का विरोध करने पर
- बिना बुलाए कार्यालय आने पर

पीयू में 13 मई से कामकाज शुरू होने जा रहा है। नियमों के मुताबिक सभी को कार्य करना होगा। उल्लंघन पर कार्रवाई भी हो सकती है। सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही सैनिटाइजर, मास्क, थर्मल स्कैनिंग व फिजिकल डिस्टेंस के साथ सभी को गुजरना होगा।
- प्रो. करमजीत सिंह, रजिस्ट्रार पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed