फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wheat procurement started in Punjab from April 1

पंजाब में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू: गुरदासपुर में मंत्री लाल चंद ने कहा- सरकार गेहूं का दाना-दाना खरीदेगी

Sat, 26 Mar 2022 06:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 06:33 PM IST
सार

मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के वादे को अमलीजामा पहनाया है और भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन का व्हाट्सएप नंबर 9501200200 जारी किया गया है।

विज्ञापन
Wheat procurement started in Punjab from April 1
गेहूं - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पंजाब में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। सरकार ने भी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं और किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। यह बात कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने गुरदासपुर के स्थानीय पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में की। इस दौरान डीसी मोहम्मद इशफाक, एसएसपी बटाला गौरव तूरा, एडीसी बलराज सिंह, एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह, जिला प्रधान आप कश्मीर सिंह वाहला, आप पार्टी के सीनियर नेता रमन बहल, शमशेर सिंह मौजूद थे। 

विज्ञापन


मंत्री कटारुचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व में पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया है और लोगों की उम्मीदों के मुताबिक सरकार विकास कार्यों के लिए वचनबद्ध है। गेहूं के खरीद प्रबंधों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। इस संबंधी शनिवार को जिले के अधिकारियों के साथ खरीद प्रबंधों की जानकारी ली गई है और अधिकारियों को मंडियों में किसानों के लिए हर पुख्ता सुविधा प्रदान करने को कहा है। पंजाब सरकार गेहूं का दाना-दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है और मंडियों में किसानों को कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

  
उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान ने गुलाबी सुंडी से प्रभावित नरमे के किसानों को करीब 231 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया है। राज्य सरकार अलग-अलग विभाग में 25 हजार भरेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के वादे को अमलीजामा पहनाया है और भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन का व्हाट्सएप नंबर 9501200200 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विधायक-एक पेंशन का मंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी खजाने पर करोड़ों रुपये के बोझ से निजात मिलेगा। इससे पहले कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क का पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस पहुंचने पर पंजाब पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed