फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abvp protest and rally in punjab university for fees

फीस माफी पर पीयू में फिर हंगामा... एबीवीपी ने रैली निकालकर नारेबाजी की और वीसी आवास घेरा

Tue, 01 Sep 2020 11:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 01 Sep 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
abvp protest and rally in punjab university for fees
एबीवीपी कार्यकर्ता रैली निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने फीस माफी समेत कई मुद्दों पर सोमवार को रैली निकाली और वीसी का आवास घेरा। इस दौरान घंटों हंगामा हुआ। नारेबाजी की। वीसी आवास में घुसने की कोशिश नाकाम रहीं। पुलिस ने छात्रों को काफी समझाया। चेतावनी दिए जाने के बाद डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर, महिला डीएसडब्ल्यू प्रो. सुखबीर कौर पहुंची। बड़ी संख्या में वार्डन भी आए। सभी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मंगलवार तक बैठक कर निर्णय ले लिया जाएगा। उसके बाद छात्र वापस अपने हड़ताल स्थल पर आकर बैठक गए।
विज्ञापन


एबीवीपी पिछले 26 दिनों से फीस माफी का लेकर लगातार हड़ताल कर रही है। वीसी आवास के बाहर प्रदर्शन चल रहा है लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। उसके बाद छात्रों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने सोमवार को वीसी कार्यालय के पास बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित किए और उसके बाद रैली निकालते हुए वीसी आवास पहुंच गए। नारेबाजी की। छात्रों ने वीसी आवास के बाहर लगाए बैरिकेड पार करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। उसके बाद छात्र वहीं पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष हरीश गुर्जर ने कहा कि छात्रों की समस्याओं से किसी को कोई सरोकार नहीं है। वीसी काम नहीं कर रहे हैं। कई बार संदेश भिजवाए गए लेकिन बाहर नहीं आए। जतिन सिंह ने कहा कि पीयू प्रशासन चाहता है कि छात्र और उग्र हों। प्रिया शर्मा आदि ने भी विचार रखे। कहा कि फीस माफी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान चेतावनी दी कि पीयू प्रशासन उनकी बात सुनने 20 मिनट में नहीं आया तो आंदोलन और करेंगे। उसके बाद डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर अपनी टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से कहा कि आज ही इस प्रकरण को लेकर बैठक हो रही है। जल्द इसपर निर्णय ले लिया जाएगा। उसके बाद छात्र शांत हो गए और अपने हड़ताल स्थल वीसी कार्यालय के बाहर आकर बैठ गए। उधर, सोमवार को एनएसयूआई की भूख हड़ताल श्रंखला जारी रही। उन्होंने भी पीयू प्रशासन को चेतावनी दी है कि इस पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज होगा।


25 फीसदी तक फीस हो सकती है माफ
पीयू प्रशासन छात्रों के उग्र रुख को देखते हुए फीस में 25 फीसदी तक की छूट दे सकता है। हालांकि फाइनल निर्णय मंगलवार को आएगा। इसके अलावा दिव्यांग छात्रों को भी बड़ी छूट दी जा सकती है। पीयू के अधिकारियों ने बैठक की है। कुछ छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। कई अन्य योजनाएं भी संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed